Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

राजधानी लखनऊ युवती ने कॉल नहीं रिसीव की तो उसकी आपत्तिजनक फोटो वॉट्सऐप कर वायरल करने की धमकी देने लगा।

By admin · July 15, 2025 · 1 min read

लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में एक मनचले ने युवती का जीना मुहाल कर दिया है। युवती को अलग-अलग नंबर से कॉल और मैसेज करके ब्लैकमेल करता है। फोन रिसीव न करने पर आपत्तिजनक फोटो भेजकर बदनाम करने की धमकी देता है। युवती ने 2023 में आरोपी के खिलाफ बीकेटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जो कोर्ट में चल रहा है।

हाजीपुर बख्शी का तालाब निवासी युवती ने पुलिस के पास शिकायत की है। पिता का आरोप है कि शनिवार को दोपहर करीब 3.15 बजे उनके बेटी के वॉट्सऐप नम्बर पर देवरई खुर्द बीकेटी निवासी आकाश सिंह ठाकुर का कॉल आया। फोन उठाने पर धमकी देने लगा। जिससे युवती ने घबराकर कॉल काट दिया।

इसके बाद कई बार कॉल किया। युवती ने कॉल नहीं रिसीव की तो उसकी आपत्तिजनक फोटो वॉट्सऐप कर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद धमकी भरे मैसेज करने लगा। घबराई युवती ने आकाश की शिकायत 1090 पर कर दी।

दो साल पहले पॉक्सो केस में दर्ज हुआ था केस

इसके बाद आरोपी आकाश ने युवती के भाई के मोबाइल पर देर रात करीब 10.30 बजे कॉल किया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पिता का कहना है कि आरोपी आकाश पिछले कई सालों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। बेटी के नाबालिग होने के दौरान उसका शारीरिक शोषण कर चुका है। जिसका मुकदमा बख्शी का तालाब थाने में दिसम्बर 2023 में दर्ज कराया था। जो पॉक्सो कोर्ट में चल रहा है।

आरोपी बोला- पुलिस मैनेज है, कुछ नहीं होगा

पिता का कहना है कि आरोपी आकाश सिंह ठाकुर अपने भाई विनय सिंह की मदद से उनकी बेटी को पिछले 3 महीने से वॉट्सऐप कॉल और मैसेज करके परेशान करता है। इसके अलावा अपनी ब्लैक फिल्म लगी स्विफ्ट कार से पीछा करके धमकाता है। बेटी के कहीं आने जाने के दौरान हूटर बजाकर रास्ता रोक लेता है। पुलिस के पास शिकायत करने की बात कहने पर बोलता है पुलिस मैनेज है, कोई कुछ नहीं कर पाएगा। पुलिस मुकदमा लिखकर मामले की जांच कर रही है।

और खबरें