
फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम छेदा नगला में एक युवक की आत्महत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। दिलीप कुमार के पिता राम रईस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।मामले में हथियापुर चौकी में तैनात सिपाही यशवंत यादव और महेश उपाध्याय के साथ-साथ नेता रजनेश राजपूत को आरोपी बनाया गया था।
युवक के ससुर और साले के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस ने गुरुवार को दोनों सिपाहियों और नेता रजनेश राजपूत को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है।

दिलीप की पत्नी की तहरीर पर पुलिस दिलीप को चौकी ले गई थी। हालांकि मामले में पुलिस का कहना था कि दोनों पक्ष का समझौता कर दिया गया था। वहीं अगले दिन दिलीप ने अपनी पैंट पर सुसाइड नोट लिखा था। सिपाहियों के भी नाम लिखे थे। ससुरालीजनों पर आरोप लगाए थे। पिता ने सिपाहियों पर 40,000 रुपए लेने का आरोप भी लगाया था।

