Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ मेट्रो में नशेड़ी ने छात्राओं को गंदे इशारे किए सीट पर बैठकर चिल्लाता रहा गालियां देता रहा सुरक्षा पर गंभीर सवाल

By admin · July 18, 2025 · 1 min read

नीले रंग की टीशर्ट में आरोपी है। मेट्रो प्रशासन उसकी तलाश कर रहा है। - Dainik Bhaskar
नीले रंग की टीशर्ट में आरोपी है। मेट्रो प्रशासन उसकी तलाश कर रहा है।

लखनऊ मेट्रो में शुक्रवार को एक शर्मनाक घटना हुई। नशे में धुत व्यक्ति ने चलती मेट्रो में चीखते-चिल्लाते हुए हंगामा किया। उसने छात्राओं को अश्लील इशारे किए।

घटना का वीडियो सामने आया है, जिसे उसी डिब्बे में बैठे किसी यात्री ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड किया है। हालांकि आरोपी का चेहरा कैमरे में कैद नहीं हुआ।

मेट्रो प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। लेकिन इतनी सख्त सुरक्षा इंतजाम के बावजूद नशे की हालत में कोई व्यक्ति मेट्रो में सवार कैसे हुआ? यह बड़ा सवाल है। इस पर कोई बोलने को तैयार नहीं है।

नशे में धुत युवक ने छात्राओं को गंदे इशारे किए। विरोध करने पर अन्य यात्रियों से भी अभद्रता की।
नशे में धुत युवक ने छात्राओं को गंदे इशारे किए। विरोध करने पर अन्य यात्रियों से भी अभद्रता की।
नशे में धुत युवक की हरकत वीडियो में कैद हो गई है।
नशे में धुत युवक की हरकत वीडियो में कैद हो गई है।

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर सवार हुआ आरोपी

घटना शुक्रवार दोपहर 2 से 3 बजे के बीच हुई। हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर करीब 40 साल की उम्र का एक व्यक्ति सवार हुआ। वह छात्राओं के सामने वाली सीट पर बैठ गया।

उसके बाद गंदे इशारे करने लगा। उसकी हरकतों से छात्राएं झेप गईं। उसने अन्य यात्रियों से भी उल्टी-सीधी बातें कीं। यात्रियों ने विरोध किया तो भड़क गया। आईटी कॉलेज तक यात्री हंगामा करता रहा।

महिलाओं और परिवारों को छोड़ना पड़ा डिब्बा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, नशेड़ी मेट्रो के डिब्बे में पहले एक कोने में बैठा रहा, फिर अचानक डिब्बा बदलकर उस कोच में पहुंच गया। जहां महिलाएं और एक परिवार बैठा हुआ था। उसने वहां पर गाली-गलौज और तेज आवाज में बोलना शुरू कर दिया।

परेशान होकर महिला और उसका पूरा परिवार मेट्रो का डिब्बा छोड़कर दूसरे डिब्बे में चला गया। वहीं, बगल में बैठे एक अन्य पुरुष यात्री से भी उसने बदतमीजी की। जब स्थिति असहज हो गई, तो वह व्यक्ति भी अपनी सीट छोड़कर दूसरी जगह चला गया।

मेट्रो में चिल्लाता रहा, नेताओं के नाम लेकर दी गालियां

लोगों के मुताबिक, नशे में धुत व्यक्ति मेट्रो के अंदर चिल्ला-चिल्लाकर उत्तर प्रदेश के कई नेताओं के नाम लेकर गालियां दे रहा था। इससे यात्रियों में भय और असहजता का माहौल बन गया।

सबसे बड़ा सवाल- नशे में व्यक्ति मेट्रो में घुसा कैसे?

आरोपी ने हजरतगंज स्टेशन पर काउंटर से टोकन लिया और गेट से चेकिंग के बाद मेट्रो स्टेशन के अंदर गया। जबकि लखनऊ मेट्रो में हर स्टेशन पर जवान तैनात रहते हैं और मेट्रो प्रशासन की ओर से गेट पर मेटल डिटेक्टर और सुरक्षा गार्डों की निगरानी होती है। यात्रियों को बॉडी चेक और बैग स्कैनिंग के बाद ही अंदर जाने दिया जाता है।

ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि इतनी कड़ी सुरक्षा के बावजूद नशे की हालत में यह व्यक्ति मेट्रो में कैसे दाखिल हो गया? क्या सुरक्षा गार्डों ने चेकिंग में लापरवाही की? या उसे देखकर भी नजरअंदाज किया गया? इस पूरी घटना ने लखनऊ मेट्रो की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जो सेवा महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के लिए सबसे सुरक्षित मानी जाती है, वहां इस तरह की घटना यात्रियों के लिए चिंता बढ़ाने वाली है।

सीसीटीवी में कैद हुई हरकत

घटना मेट्रो की बोगी के सीसीटीवी में कैद हो गई। मेट्रो प्रशासन को भी घटना की जानकारी हुई है। मेट्रो प्रशासन की सुरक्षा टीम मेट्रो के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। मेट्रो प्रशासन का कहना है कि वीडियो की जांच की जा रही है। आरोपी युवक की पहचान के लिए फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

LMRC के PRO पंचानन मिश्रा ने बताया, कोई अश्लील हरकत की बात सामने नहीं आई है। छात्राओं से दुर्व्यवहार की भी कोई बात प्रकाश में नहीं आई है। किसी यात्री ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। मेट्रो के सुरक्षा स्टाफ ने यात्री को बादशाह नगर पर उतारकर लिया था।

और खबरें