मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज:डिंपल यादव पर की थी अभद्र टिप्पणी, धार्मिक वैमनस्य फैलाने का आरोप

Date:

मौलाना साजिद। - Dainik Bhaskar
मौलाना साजिद।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मौलाना साजिद के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज की गई है। यह FIR चिनहट क्षेत्र स्थित गंगोत्री लेक व्यू अपार्टमेंट निवासी सपा नेता प्रवेश यादव की तहरीर पर विभूतिखंड थाने में दर्ज हुई।

भड़काऊ और स्त्री विरोधी टिप्पणी करने का आरोप

थाने में दी तहरीर में कहा गया है कि मौलाना साजिद ने विभिन्न टीवी चैनलों, सार्वजनिक मंचों और सोशल मीडिया के जरिए डिंपल यादव पर अशोभनीय, स्त्री विरोधी और भड़काऊ टिप्पणियां कीं। इनसे उन्होंने न सिर्फ एक महिला की गरिमा को ठेस पहुंची, बल्कि समाज में धार्मिक और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश भी की। यह बयान देश के सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था को चुनौती देता है।

पार्लियामेंट स्थित मस्जिद में सपा नेताओं की बैठक में सांसद डिंपल यादव भी पहुंची थीं।
पार्लियामेंट स्थित मस्जिद में सपा नेताओं की बैठक में सांसद डिंपल यादव भी पहुंची थीं।

IT एक्ट समेत आधा दर्जन धाराओं में मुकदमा दर्ज

तहरीर के आधार पर विभूतिखंड थाने में FIR दर्ज की गई है। मौलाना साजिद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 79, 196, 197, 299, 352, 353 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत केस दर्ज किया गया है। विभूति खंड इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और आवश्यकतानुसार कानूनी कदम उठाए जाएंगे।

कौन हैं मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी…

मौलाना मोहम्मद साजिद रशीदी ’ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। यह एसोसिएशन देशभर के इमामों और धर्मगुरुओं का प्रतिनिधि संगठन माना जाता है। उन्होंने 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी को वोट देने की घोषणा की थी, ताकि मुस्लिमों में भाजपा से जुड़ी भय की भावना को दूर किया जा सके

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related