Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

अवध बार एसोसिएशन चुनाव रिजल्ट:एस चंद्रा बने अध्यक्ष; ललित तिवारी महासचिव, ​​​​​ट्रेजरार पद पर आलोक कुमार त्रिपाठी की जीत

By admin · July 30, 2025 · 1 min read

लखनऊ में अवध बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर एस चंद्रा की जीत हुई है। महासचिव ललित किशोर तिवारी बने हैं, जबकि आलोक कुमार त्रिपाठी ट्रेजरार का चुनाव जीते हैं। इनकी जीत के बाद समर्थकों और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। लोगों ने विजेताओं का माला पहनाकर स्वागत किया। मंगलवार को हुए मतदान में 4071 सदस्यों ने वोटिंग की थी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने बुधवार देर शाम चुनाव परिणाम घोषित किया। अध्यक्ष पद पर एस चंद्रा ने वरिष्ठ अधिवक्ता आई पी सिंह को 591 वोटों से हराया। महासचिव पद पर ललित किशोर तिवारी (ललित तिवारी) ने बल्केश्वर श्रीवास्तव को 124 वोटों से हराकर जीत हासिल की।

अध्यक्ष पद पर एस चंद्रा ने वरिष्ठ अधिवक्ता आई पी सिंह को 591 वोटों से हराया।
अध्यक्ष पद पर एस चंद्रा ने वरिष्ठ अधिवक्ता आई पी सिंह को 591 वोटों से हराया।

उपाध्यक्ष (वरिष्ठ) पद पर डॉ. शैलेन्द्र शर्मा विजयी हुए। उपाध्यक्ष (मध्य) पद पर हरिओम पाण्डेय और पवन कुमार सिंह चुने गए। उपाध्यक्ष (कनिष्ठ) के पद पर राघवेन्द्र पांडेय विजयी रहे। संयुक्त सचिव के पदों पर गौरव श्रीवास्तव, अंगद कुमार शुक्ल और आशुतोष सिंह चुने गए।

रंजना कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित

वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रंजना श्रीवास्तव, आदर्श मेहरोत्रा, अजय सिंह, कौशल मणि त्रिपाठी, दिवाकर नाथ तिवारी और निवेदिता गुप्ता चुने गए। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अंकित मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, पुष्पांजलि पांडे, श्वेता सिंह, नीलिमा जयसवाल और राम सुफल यादव (राजन) विजयी घोषित हुए।

135 प्रत्याशी मैदान में, अध्यक्ष पद पर 5 उम्मीदवार थे

चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एचजेएस परिहार ने बताया कि इस बार चुनाव में 22 पदों के लिए 135 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें से अध्यक्ष पद पर पांच और महासचिव पद पर नौ प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला था।

हाईकोर्ट परिसर के अंदर चुनाव के दौरान जबरदस्त माहौल देखने को मिला था।
हाईकोर्ट परिसर के अंदर चुनाव के दौरान जबरदस्त माहौल देखने को मिला था।

पांच सदस्यीय कमेटी ने कराया चुनाव

चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हाईकोर्ट के आदेश पर पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। समिति में वरिष्ठ अधिवक्ता एचजेएस परिहार, एससी कशिश, डॉ. दीप्ति त्रिपाठी, शरद पाठक और अमित जायसवाल को शामिल किया गया। यह टीम पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही थी।

हाईकोर्ट के अंदर अधिवक्ताओं की भीड़ जुटी रही।
हाईकोर्ट के अंदर अधिवक्ताओं की भीड़ जुटी रही।

ये उम्मीदवार मैदान में थे

अध्यक्ष (PRESIDENT)

हरि बक्स सिंह (एच. बी. सिंह) इंद्र पाल सिंह (आई. पी. सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता) ज्योति सिका (मेहरोत्रा) श्रीचन्द्र मिश्रा सुभाष चंद्र मिश्रा (पं. एस. चंद्र)

वरिष्ठ उपाध्यक्ष (SENIOR VICE PRESIDENT)

अशोक कुमार साहू बजहुल कमर सिद्दीकी (वाजी) दिलीप कुमार पांडेय (दिलीप पांडेय) दिलीप कुमार पांडेय (गांव सभा) जय बिंद सिंह राठौर (जेबीएस राठौर) कीर्ति श्रीवास्तव राकेश कुमार तिवारी राम प्रताप यादव शैलेन्द्र प्रसाद शर्मा (डॉ. शैलेन्द्र शर्मा अटल)

मध्यम उपाध्यक्ष (MIDDLE VICE PRESIDENT)

अजय प्रताप सिंह चौहान आलोक कुमार श्रीवास्तव आलोक सिंह चौहान अनुराधा सिंह अरविंद कुमार शुक्ला हरिकांत हरिओम पांडेय कर्मवीर यादव ममता सिंह पवन कुमार सिंह राहुल कुमार सिंह राजेश कुमार (आरके कश्यप) रामेन्द्र कुमार मिश्र विकास वर्मा विनीत कुमार पांडेय

कनिष्ठ उपाध्यक्ष (JUNIOR VICE PRESIDENT)

अश्वनी कुमार सिंह अवनीत सिंह नरेंद्र कुमार रावत राघवेंद्र पांडेय रवि मिश्रा (आरएम मिश्रा)

महासचिव (GENERAL SECRETARY)

आलोक कुमार (आलोक मिश्र) अंबिका प्रसाद मिश्र आनंद कुमार त्रिपाठी अनिल कुमार मिश्र बलकेश्वर श्रीवास्तव दिलीप कुमार मिश्र ललित किशोर तिवारी (ललित तिवारी) ललित नारायण मिश्र ओमप्रकाश तिवारी (ओपी तिवारी) राजेश कुमार सिंह

संयुक्त सचिव (JOINT SECRETARY)

अजय शुक्ला आलोक कुमार वर्मा अमन कुमार धनुक (लोहा सिंह) अमरदीप मिश्र अमित कुमार गुप्ता अंगद प्रसाद शुक्ला आशीष कुमार वर्मा आशुतोष सिंह अतुल चंद्र द्विवेदी देव मणि मिश्र धर्मेंद्र कुमार मिश्र दिनेश कुमार सिंह गौरव श्रीवास्तव कादंबिनी लाल (शैलेश) कृष्ण दत्त त्रिपाठी (आचार्य) मनीष कुमार मिश्र मोनू सिंह यादव प्रशांत कुमार सिंह प्रवेश कुमार तिवारी राजेश कुमार सिंह रजनीश ओझा रामबरन सिंह (रैकवार) शिल्पी राय शिव कुमार यादव तौकीर आलम विजय बहादुर यादव विनय कुमार त्रिपाठी (विनय त्रिपाठी) विनीत कुमार (चौरसिया)

और खबरें