मंत्री के PS ने महिला कर्मी से अश्लील हरकत की पीड़ित फूट फूटकर रोई असीम अरुण ने लखनऊ में पुलिस बुलाकर गिरफ्तार करवाया ?

Date:

योगी सरकार में मंत्री असीम अरुण ने गुरुवार को अपने ही पर्सनल सेक्रेटरी (PS) यानी निजी सचिव जय किशन सिंह को गिरफ्तार करवा दिया। निजी सचिव ने समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय में तैनात महिला कर्मी के साथ अश्लील हरकत की थी। महिला ने रोते हुए मंत्री से आरोपी की शिकायत की थी।

मंत्री ने खुद पुलिस को कॉल की और कार्यालय बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निजी सचिव जय किशन को गिरफ्तार कर लिया। मंत्री ने कहा, जांच कराकर मामले में सख्त एक्शन होना चाहिए। पुलिस आरोपी को अपने साथ थाने ले गई। जहां पूछताछ की जा रही है।

मंत्री असीम अरुण 27 साल तक IPS रहे हैं। उन्होंने जनवरी 2022 में बीजेपी जॉइन की और 25 मार्च को उन्हें योगी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था।

गोमती नगर थाना प्रभारी अपने साथ मंत्री के निजी सचिव को कार्यालय भवन के बाहर ले गए।
गोमती नगर थाना प्रभारी अपने साथ मंत्री के निजी सचिव को कार्यालय भवन के बाहर ले गए।
मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव ने हिरासत के दौरान एक डायरी अपने साथ ले रखी थी।
मंत्री असीम अरुण के निजी सचिव ने हिरासत के दौरान एक डायरी अपने साथ ले रखी थी।
विभाग के कार्यालय से पुलिस आरोपी को सीधे थाने ले गई।
विभाग के कार्यालय से पुलिस आरोपी को सीधे थाने ले गई।

मंत्री से महिला ने सुनाया दर्द

पीड़ित महिला समाज कल्याण विभाग मुख्यालय के भागीदार भवन में कार्यरत है। आरोप है कि जय किशन सिंह ने उनके साथ अश्लील हरकत की है। आज ही सुबह यानी 31 जुलाई को पीड़ित महिला ने मंत्री असीम अरुण से मिलकर उनके निजी सचिव जय किशन सिंह की हरकत के बारे में बताया।

महिला फूट-फूटकर रोने लगी। मंत्री से बताया, जय किशन लंबे समय से उसे परेशान कर रहे हैं। छेड़खानी और अश्लील हरकत करते हैं। महिला की पीड़ा सुनने के बाद मंत्री ने उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, इस तरह के अपराध को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपराध करने वाला चाहे मेरा पर्सनल सेक्रेटरी हो या कोई और…।

मंत्री असीम अरुण ने खुद पुलिस बुलाकर PS को अरेस्ट कराया।
मंत्री असीम अरुण ने खुद पुलिस बुलाकर PS को अरेस्ट कराया।

मंत्री ने फोन करके बुलाई पुलिस

महिला की शिकायत के बाद मंत्री असीम अरुण दोपहर करीब साढ़े 3 बजे कार्यालय पहुंचे। उन्होंने जय किशन से इस बारे में पूछा तो वह बहाने बनाने लगा। मंत्री ने तत्काल कार्यालय से ही पुलिस को फोन कर दिया।

सूचना मिलने के बाद गोमती नगर थाने के प्रभारी पुलिस बल के साथ कार्यालय पहुंचे। मंत्री ने महिला की तरफ से निजी सचिव के खिलाफ पुलिस को अपने सामने तहरीर दिलवाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्रयागराज का रहने वाला आरोपी

आरोपी जय किशन सिंह विभाग में समीक्षा अधिकारी है। वह मूल रूप से प्रयागराज के बमरौली का रहने वाला है। लखनऊ में वह चिनहट इलाके के विक्रांत खंड में परिवार के साथ रहता है।

थाने में बिठाया गया आरोपी

गोमती नगर इंस्पेक्टर बृजेंद्र चंद्र त्रिपाठी ने बताया-

आरोपी निजी सचिव जय किशन सिंह को थाने लाया गया है। महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उचित कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...