Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

प्रेमी संग घूमने गई किशोरी के साथ गैंगरेप:पीड़िता बोली–नाक की कील निकालने में असफल होने पर वारदात को दिया अंजाम, प्रेमी मौके से भागा

By admin · August 5, 2025 · 1 min read

महाराजपुर में प्रेमी के साथ घूम रही 17 वर्षीय किशोरी को दो युवकों ने गैंगरेप किया। पीड़िता के मुताबिक आरोपियों ने पहले उन्हें डरा धमका कर रुपए मांगे। मना करने पर आरोपियों ने नाक की कील छीनने का प्रयास किया, असफल होने पर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। इस दौरान प्रेमी मौके से भाग निकला।

फतेहपुर निवासी प्रेमी संग गई थी सरसौल

महाराजपुर के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि 26 जुलाई को वह अपने फतेहपुर निवासी प्रेमी के साथ सरसौल बाजार गई थीं। जहां से वह तिवारीपुर के पास एक विद्यालय के पीछे सुनसान जगह पर बैठ कर बातचीत कर रहे थे। तभी दो युवक आए और उनका वीडियो बनाने लगे।

7 हजार रुपए मांगने का आरोप

मना करने पर आरोपियों ने उनसे 7 हजार रुपए मांगे। मांग पूरी न होने पर आरोपी किशोरी के प्रेमी को धमकाने लगे। इस पर घबराया प्रेमी मौका देखकर भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी की नाक की कील निकालने का प्रयास किया। जिसमें असफल होने पर दोनों ने किशोरी के साथ गैंगरेप किया।

थाना प्रभारी बोले-कोई शिकायत नहीं आई

पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद से वह थाने और चौकी के चक्कर काट रही है, लेकिन पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। वहीं मामले में थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि उनके पास इस प्रकार के कामले की कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें