Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सौतेले पिता ने 2 बेटियों से रेप किया:मां ने डांटकर चुप कराया तो बहनों ने कॉल करके पुलिस बुला ?

By admin · August 22, 2025 · 1 min read

लखनऊ में सौतेले पिता ने 2 नाबालिग बेटियों के साथ रेप किया। विरोध करने पर मां ने दोनों बहनों की पिटाई की। पीड़ित बहनों ने 1090 पर कॉल करके आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सौतेले पिता को हिरासत में लिया। आरोपी मां फरार हो गई।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जांच में सामने आया है कि सौतेला पिता दोनों बहनों के पिता की हत्या का भी आरोपी था। मामले में बरी होने के बाद उनकी मां से शादी की थी। घटना गोमती नगर इलाके की है।

पुलिस आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस आरोपी सौतेले पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

लंबे समय से कर रहा था शारीरिक शोषण

पीड़ित बहनों ने पुलिस को बताया कि सौतेला पिता लंबे समय से शारीरिक शोषण कर रहा था। जैसे ही मां किसी काम से बाहर जाती थी, सौतेला पिता शारीरिक शोषण करने लगता था। शुरू में उन्हें यह सब प्यार-दुलार लगता था, लेकिन उसने हदें पार कर दीं, तो उसकी नीयत का पता चला।

उसकी गंदी हरकतों की मां से शिकायत की। इस पर मां भड़क गई। मां ने डांटकर हमें ही चुप करा दिया। इससे सौतेले पिता का मन बढ़ गया और उसने रेप किया। इसकी मां को जानकारी दी, तो वह मानने को तैयार नहीं हुई। उसने दोनों बहनों की जमकर पिटाई की। मां का सपोर्ट न मिलने पर दोनों बहनों ने 1090 पर कॉल करके घटना की जानकारी दी।

पीड़ित बहनों के पिता की हत्या में आरोपी था

पुलिस की पूछताछ में आया है कि दोनों बहनों के पिता की करीब 5 साल पहले हत्या हुई थी। उसमें दोनों बहनों का सौतेला पिता भी आरोपी था। बाद में कोर्ट ने उसे बरी कर दिया था। मामले से बरी होने के बाद उसने दोनों बहनों की मां से शादी कर ली और साथ में रहने लगा। सौतेला पिता दोनों बहनों की मां के साथ रोज शराब पीता था। नशे में दोनों बहनों के साथ अश्लील हरकत करता था।

गोमती नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और खबरें