
लखनऊ के विभूतिखंड थानाक्षेत्र में पॉलिटेक्निक चौराहे पर महिला पुलिसकर्मी और बुजुर्ग ऑटो चालक का मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ऑटो के किराए को लेकर दोनों में झगड़ा हो रहा है। ऑटो चालकों का कहना है कि ऑटो में सफर करने के बाद महिला पुलिसकर्मी किराया नहीं देती है। किराए को लेकर ही दोनों में विवाद हो गया।

किराए को लेकर दोनों के बीच हुआ विवाद।

बिना पैसा दिए जाने पर रोकने लगा बुजुर्ग चालक। इस बात पर भड़की महिला पुलिसकर्मी।

