div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ वजीरगंज इलाके में ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ एक युवक ने मारपीट की। पार्लर में घुसकर कपड़े फाड़कर रेप का प्रयास भी किया। युवती के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद आरोपी रेप करके जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
तालकटोरा निवासी पीड़िता ने बताया कि वह मौलवीगंज में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे आरोपी ढोल वाली गली रकाबगंज निवासी अमीर हमजा खान (26) पुत्र कामिल खान जबरन पार्लर में घुस आया। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद भद्दी-भद्दी गालियां दीं और पार्लर में रखा सामान तोड़फोड़ करने लगा।
div class=”f3e032cb “
div
div class=”f46ba790″पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उनका मोबाइल छीनकर पटक दिया।div
divdiv
रेप करने की दी धमकी
पीड़िता ने बताया कि विरोध करने पर आरोपी ने उनका मोबाइल छीनकर पटक दिया। इसके बाद उसने चाबी में लगे चाकूनुमा हथियार से डराते हुए उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। शोर मचाने पर बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया। रेप करने की कोशिश की।
पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़िता को उसके चंगुल से छुड़ाया। इस पर आरोपी रेप करके जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। आरोपी ने बोला अगली बार तुझे अगवा कर रेप करूंगा और मार दूंगा। कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकत है।
आरोपी की तलाश की जा रही
मारपीट में युवती के काफी चोट आई है। इंस्पेक्टर वजीरगंज का कहना है कि केस दर्ज करके आरोपी की तलाश की जा रही है।




