लखनऊ में नदी में डूबने से चचेरे भाई-बहन की मौत:3 बच्चे खेलते-खेलते गहरे पानी में गए, आसपास के लोगों ने 1 को बचाया ?

Date:

लखनऊ में चचेरे भाई-बहन सहित 3 बच्चे नहाते समय लूनी नदी में डूबने लगे। आसपास के लोगों ने 1 बच्चे को सकुशल बाहर निकला लिया। चचेरे भाई-बहन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने उनके शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार कर दिया।

पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन तैयार हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हालांकि, मामले में पुलिस को कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। घटना शुक्रवार सुबह गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम लोधपुरवा मजरा सलेमपुर की है।

मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

नदी के किनारे खेल रहे थे तीनों बच्चे

बच्चों की पहचान ग्राम लोधपुरवा मजरा सलेमपुर निवासी गौरव (4) पुत्र साजन, हिमानी (4) पुत्री अंकित और विराट (4) पुत्र गुड्डू के रूप में हुई। गांव से करीब 500 मीटर की दूरी पर लूनी नदी बहती है। तीनों बच्चे नदी के किनारे खेल रहे थे। खेलते-खेलते नदी में नहाने लगे। पानी अधिक होने के कारण नदी में डूबने लगे।

आसपास के लोगों ने डूबते हुए बच्चों को बाहर निकाला। तब तक गौरव और हिमानी की मौत हो चुकी थी। दोनों चचेरे भाई-बहन थे। विराट की स्थिति ठीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित पुलिस चौकी से वायरलेस सेट चोरी हो गया।

लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित पुलिस चौकी से वायरलेस...

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...