Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में आयोजित हॉकी की राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में लखनऊ की निराशाजनक हार |

August 30, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

लखनऊ
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गोमती नगर में आयोजित 54 वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन अंडर -17 में लखनऊ एवं जयपुर के बीच मुकाबला खेला गया जिसमे जयपुर ने लखनऊ को 5-2 के अन्तर से हराया | मैच की प्रारंभ में लखनऊ के केशव और अमनदीप ने मैच के 11 वेंमिनट में एक के बाद एक 2 गोल दाग के फर्स्ट हाफ तक 2-1 से मैच पर अपनी बढ़त बनाए रखी|

लेकिन जयपुर की टीम ने अपना उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन देते हुए मैच के सेकंड हाफ में हिमांशु गुर्जर के 2 एवं रोहित कुमार ,मोहित सिंह के 1-1 गोल की मदद से एक के बाद एक चार गोल करके लखनऊ से मैच जीत लिया । वही एक अन्य मुकाबले में दिल्ली ने बेंगलुरू को 4-0 से हराया । तो वही अंडर- 14 के मैच में चंडीगढ़ ने बेंगलुरू को 8-0 के बड़े अन्तर से एक तरफा मुकाबले में धूल चटा दी । चंडीगढ़ ने वाराणसी को एक रोमांचक मुकाबले में 2-0 हराया |

कें.वि.सं.लखनऊ संभाग के सह-आयुक्त श्री विजय कुमार ने मो. शाहिद स्टेडियम गोमतीनगर पहुंचकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई कर मैच का लुफ्त उठाया।
मैच परिणाम अंडर-14 (मो. शाहिद स्टेडियम गोमती नगर)
क्रम सं. मैच परिणाम
1. मुम्बई ने दिल्ली को हराया 3-0
2. चंडीगढ़ ने बेंगलुरू को हराया 8-0
3. चंडीगढ़ ने वाराणसी को हराया 2-0

मैच परिणाम अंडर-17 (गुरु गोविन्द सिंह स्टेडियम)
क्रम सं. मैच परिणाम
1 चेन्नई ने पटना को हराया 4-3
2 दिल्ली ने बेंगलुरू को हराया 4-0
3 गुरुग्राम ने मुम्बई को ड्रा पर रोका 2-2 ड्रा
4 जयपुर ने लखनऊ कों हराया 5-2

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें