div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, 17 वर्षीय पीड़िता की मुलाकात अप्रैल 2024 में अपनी सहेली के माध्यम से हिमांशु तिवारी से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई।
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
हिमांशु मोहनलालगंज के सोईवा, जैतीखेड़ा का रहने वाला है। आरोपी ने 20 अप्रैल 2024 को लड़की को नई बस्ती सरसवां अर्जुनगंज में बुलाया। वहां उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता से रेप किया और अश्लील फोटो खींच लिए।
इसके बाद आरोपी इन फोटो के जरिए पीड़िता को ब्लैकमेल करता रहा। अलग-अलग जगहों पर ले जाकर रेप करता रहा। मामला तब सामने आया जब 16 अगस्त 2025 को जन्माष्टमी समारोह के लिए जेवरात निकालते समय लॉकर खाली मिला।
पूछताछ में बेटी ने बताया कि हिमांशु ने ब्लैकमेल कर करीब 15 लाख रुपए के जेवरात और 50 हजार रुपए ले लिए। पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी अब उनकी बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




