div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में सपा की महिला कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक केतकी सिंह का घर घेर कर विरोध प्रदर्शन किया। महिलाएं सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर की गई टिप्पणी के विरोध करने पहुंचीं। हाथ में टोटियां लेकर केतकी सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाने लगीं। हंगामा बढ़ता देख महिला पुलिस मौके पर पहुंची।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
सपा कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक हो गई। 45 मिनट हंगामे के बाद पुलिस ने महिला कार्यकर्ताओं को टांगकर बस में बैठाया। उन्हें ईको गार्डन धरना स्थल ले गई। दरअसल, बलिया के बांसडीह से विधायक केतकी सिंह ने अखिलेश यादव को लेकर कहा था कि पहले टोटियां वापस करें। फिर भाजपा सरकार पर सवाल उठाएं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पुलिस महिला नेताओं को टांग करके ईको गार्डन ले गई।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″महिला नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″महिला नेता टोटी लेकर विधायक केतकी सिंह के आवास पर पहुंचीं।div
divdiv
सपा कार्यकर्ता बोलीं- विधायक को टोटी दान करने आए हैं
हाथ में टोटी लेकर पहुंचीं सपा महिला सभा की प्रदेश उपाध्यक्ष नेहा सिंह ने कहा कि केतकी सिंह लगातार अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर रही हैं। रोज टोटी-टोटी बोलकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ऊपर अभद्र टिप्पणी कर रही हैं। इसीलिए हम लोग उन्हें टोटी दान करने आए हैं।
उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का प्रयोग करके आगामी 2027 के चुनाव में हार की निराशा और हताशा उनके चेहरे पर दिख रही है। अखिलेश यादव से यह लोग घबरा गए हैं, इसलिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। नेहा ने मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से कहा कि अगर हमको केतकी सिंह से नहीं मिला सकते हैं, तो टोटी उन्हें पहुंचा दें।
किसानों और युवाओं के मुद्दे पर मांगा जवाब
नेहा सिंह ने कहा कि किसान परेशान हैं। अपराध बढ़ा है। युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। सरकार नौकरियां नहीं दे पा रही है। बेरोजगार युवा परेशान है। आत्महत्या कर रहा है। इन समस्याओं से भाजपा सरकार क्यों नहीं निपट पा रही है? हम केतकी सिंह से यह सवाल करने आए हैं।




