div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के माल इलाके में सोमवार रात वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान जमकर हंगामा हुआ। दरोगा प्रिंस बालियान ने वारंटी को पकड़कर पीटा, तो उसकी बहन बीच-बचाव करने लगी। दरोगा ने बहन को भी थप्पड़ जड़ दिए। इस पर वारंटी और उसके मां-बाप ने दरोगा की पिटाई कर दी।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
इस दौरान दरोगा की वर्दी फट गई। आरोपी घर में ताला बंद करके फरार हो गए। एक ग्रामीण ने दरोगा को लोवर-टी-शर्ट दिया। उसे पहनकर दरोगा थाने गए। मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
वारंट लेकर अकेले गए थे
रघुनाथपुर गांव निवासी विशाल भुर्जी पर वारंट जारी था। दरोगा अकेले ही बाइक से दबिश देने पहुंचे थे। विशाल को पकड़कर दरोगा मारने लगे, तो उसकी बहन प्रीति पहुंची। विरोध करने पर दरोगा ने उसे थप्पड़ मार दिए। शोर सुनकर उसके मां-बाप आ गए। आरोप है कि दरोगा ने उनसे भी बदसलूकी की। इसके बाद परिजनों ने मिलकर दरोगा की पिटाई कर दी।
इस दौरान दरोगा की सोने की चेन टूटकर गिर गई। सूचना पर पहुंचे सहकर्मी राम सजीवन को चेन मिली।
ग्रामीण ने दिया कपड़ा
दरोगा की वर्दी फटने से वह अर्द्ध नग्न हो गए। थाने जाने में हिचकिचा रहे थे। ऐसे में ग्रामीण राम नरेश ने उन्हें अपना लोवर और टी-शर्ट दिया। कपड़े बदलकर दरोगा थाने पहुंचे। मामले में दरोगा दबिश पर महिला पुलिसकर्मी के बिना गए थे। हालांकि, थाना प्रभारी नवाब अहमद का दावा है कि उनके साथ महिला सिपाही खुशबू यादव मौजूद थीं।
आरोपी ताला लगाकर हुए फरार
पुलिस कर्मी से मारपीट की जानकारी पाकर थाना प्रभारी माल नवाब अहमद फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सभी आरोपित घर में ताला लगाकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि दरोगा की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
आरोपितों की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि दरोगा बिना वारंट के आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। हालांकि, थाना प्रभारी ने बताया कि दरोगा के पास वारंट था।




