नेपाल हिंसा- पूर्व पीएम की पत्नी को जिंदा जलाया, मौत:PM ओली का इस्तीफा, संसद भवन में घुसे प्रदर्शनकारी, सुरक्षाबलों के हथियार लूटे

Date:

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों से हालात बिगड़ गए हैं। प्रदर्शनकारियों ने संसद, पीएम, राष्ट्रपति के निजी आवास में आग लगा दी और सुरक्षा बलों से उनके हथियार छीन लिए। उन्होंने 3 पूर्व पीएम के घर पर हमला भी बोला।

पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगा दी। इसमें उनकी पत्नी राजलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से जल गईं। उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

उधर, पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को उनके घर में घुसकर पीटा, जबकि वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को काठमांडू में उनके घर के पास दौड़ा-दौड़ाकर मारा गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक प्रदर्शनकारी उनके सीने पर लात मारते हुए दिख रहा है।

देश में जारी हिंसक हिंसक घटनाओं के बीच प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने पद से इस्तीफा दे दिया। सेना का एक हेलिकॉप्टर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले गया है।

राजधानी काठमांडू और आसपास के इलाकों में झड़पों और आगजनी में अब तक 22 लोग मारे जा चुके हैं, जबकि 400 से ज्यादा लोग घायल हैं।

झालानाथ खनाल फरवरी 2011 से अगस्त 2011 तक पीएम पद पर रहे थे। उनकी पत्नी (बाएं) राजलक्ष्मी चित्रकार।
झालानाथ खनाल फरवरी 2011 से अगस्त 2011 तक पीएम पद पर रहे थे। उनकी पत्नी (बाएं) राजलक्ष्मी चित्रकार।

नेताओं के साथ हिंसा की 3 फुटेज

1. पूर्व पीएम झालानाथ खनाल की पत्नी को जलाया

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगा दी। इसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं। बाद में उनकी मौत हो गई।
प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के पूर्व पीएम झालानाथ खनाल के घर में आग लगा दी। इसमें उनकी पत्नी गंभीर रूप से झुलस गईं। बाद में उनकी मौत हो गई।

2. पूर्व पीएम देउबा और उनकी पत्नी को घर में घुसकर पीटा

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी विदेश मंत्री आरजू राणा को उनके घर में घुसकर पीटा।
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी विदेश मंत्री आरजू राणा को उनके घर में घुसकर पीटा।

3. वित्त मंत्री को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनके सीने पर लात मारी। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।)
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को वित्त मंत्री विष्णु पौडेल को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उनके सीने पर लात मारी। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।)

नेपाल हिंसा की 10 फोटोज

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को नेपाल की संघीय संसद को आग के हवाले कर दिया।
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को नेपाल की संघीय संसद को आग के हवाले कर दिया।

2. पीएम ओली का निजी आवास जलाया

प्रधानमंत्री ओली के घर में मंगलवार को आग लगा दी। इसके बाद धुएं का गुबार उठता नजर आया।
प्रधानमंत्री ओली के घर में मंगलवार को आग लगा दी। इसके बाद धुएं का गुबार उठता नजर आया।

3. राष्ट्रपति भवन में आग लगाई

राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के निवास (शीतल भवन) में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को आग लगा दी।
राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल के निवास (शीतल भवन) में प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को आग लगा दी।

4. गृहमंत्री का निजी आवास पर हमला

प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफा दे चुके गृहमंत्री रमेश लेखक के घर पर मंगलवार को आगजनी और तोड़-फोड़ की।
प्रदर्शनकारियों ने इस्तीफा दे चुके गृहमंत्री रमेश लेखक के घर पर मंगलवार को आगजनी और तोड़-फोड़ की।

5. नेपाली कांग्रेस पार्टी ऑफिस में आगजनी

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को नेपाली कांग्रेस के ऑफिस में आग लगा दी।
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को नेपाली कांग्रेस के ऑफिस में आग लगा दी।

6. संसद भवन पर कब्जा

प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर कब्जा कर लिया।
प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन पर कब्जा कर लिया।

7. संसद भवन में लूटपाट

प्रदर्शनकारी संसद से कुर्सी-टेबल लूटकर ले गए।
प्रदर्शनकारी संसद से कुर्सी-टेबल लूटकर ले गए।

8. संसद भवन में उत्पात

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को संसद भवन पर कब्जे के बाद उत्पात मचाया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट लिए।
प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को संसद भवन पर कब्जे के बाद उत्पात मचाया। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के हथियार भी लूट लिए।

9. सिंह दरबार में आगजनी

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली की तस्वीर सिंह दरबार में लगी आग में फेंकी गई। सिंह दरबार में नेपाल के मंत्रियों के दफ्तर हैं।
नेपाल के प्रधानमंत्री केपी ओली की तस्वीर सिंह दरबार में लगी आग में फेंकी गई। सिंह दरबार में नेपाल के मंत्रियों के दफ्तर हैं।

10. आर्मी PM ओली को सुरक्षित जगह ले गई

सुरक्षा बलों ने पीएम ओली को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया। उन्हें कहां ले जाया गया है, इसकी जानकारी नहीं है।
सुरक्षा बलों ने पीएम ओली को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित जगह पर शिफ्ट कर दिया। उन्हें कहां ले जाया गया है, इसकी जानकारी नहीं है।
10:42 PM9 सितम्बर 2025

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व नेपाली पीएम पुष्प कमल प्रचंड का घर जलाया

 

नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड का घर जला दिया है। इससे पहले उन्होंने दो और पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर दोउबा और झालानाथ खनाल का घर भी जला दिया था।

10:36 PM9 सितम्बर 2025

सेना ने नेपाल का कंट्रोल अपने हाथ में लिया

नेपाली सेना ने कहा कि मुश्किल समय का फायदा उठाकर कुछ लोग आम लोगों और सरकारी चीजों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। लूटपाट और आग लगाने जैसी हरकतें हो रही हैं। सेना ने फिर अपील की है कि ऐसी गतिविधियां बंद करें।

सेना ने चेतावनी दी कि अगर ये हरकतें न रुकीं, तो सेना और बाकी सुरक्षा टीमें नेपाल और लोगों की हिफाजत के लिए रात 10 बजे से हालात काबू करने के लिए कंट्रोल अपने हाथ लेगी।

10:25 PM9 सितम्बर 2025

मोदी ने नेपाल हिंसा पर केंद्रीय सुरक्षा समिति की बैठक की

10:12 PM9 सितम्बर 2025

नेपाल से लगे बॉर्डर इलाके में UP पुलिस हाईअलर्ट पर

नेपाल में जारी हिंसा को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस ने नेपाल से लगे बॉर्डर इलाकों में हाईअलर्ट जारी किया है। UP पुलिस के डीजीपी राजीव कृष्ण ने इसे लेकर आदेश जारी किया।

वहीं, नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया गया।

मदद के लिए जारी नंबर- 0522-2390257, 0522-2724010, 9454401674

09:57 PM9 सितम्बर 2025

नेपाल में पशुपतिनाथ मंदिर का गेट तोड़ने की कोशिश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नेपाल में जारी प्रदर्शनों के बीच मंगलवार शाम कुछ लोगों ने पशुपतिनाथ मंदिर का गेट तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद नेपाली सेना को मंदिर इलाके में तैनात कर दिया गया। सेना के प्रवक्ता राजाराम ने पुष्टि की कि सैनिकों को भेजा गया है ताकि स्थिति काबू में रहे।

आंदोलन के नेताओं ने कहा कि उनके शांतिपूर्ण प्रदर्शनों में कुछ घुसपैठिए घुस आए थे। इन नेताओं ने कहा कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं। प्रदर्शनकारियों से अपील की गई है कि आगजनी या सार्वजनिक संपत्ति पर हमला न करें।

नेपाल के सिंह दरबार में आगजनी की 3 फोटो

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के सिंह दरबार में आग लगा दी है। सिंह दरबार में मंत्रियों के दफ्तर हैं। सेना ने यहां से मंत्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया।

पूर्व भारतीय राजदूत बोले- नेपाल हिंसा की असल वजह भ्रष्टाचार

 

नेपाल में सोशल मीडिया एप पर बैन लगाने से विरोध भड़क गया। पूर्व भारतीय राजदूत रंजीत राय ने इसे बेवकूफाना कदम बताया। उन्होंने न्यूज एजेंसी ANI से कहा कि कि असली गुस्सा बड़े नेताओं के भ्रष्टाचार और घोटालों से है। लोगों को लगता है कि बड़े नेताओं के परिवार लग्जरी जिंदगी जी रहे हैं, लेकिन युवाओं की फिक्र कोई नहीं कर रहा।

राय ने कहा- ओली सरकार ने सोशल मीडिया पर बैन लगाया, क्योंकि वे नेपाली कानून नहीं मान रहे थे। यह गलत फैसला था। लेकिन असल वजह भ्रष्टाचार है। ऊपरी पदों पर घोटाले हुए हैं।

उन्होंने बताया कि नेताओं के बच्चों (नेपो किड्स) के सोशल मीडिया पर लग्जरी दिखाने से लोग नाराज हैं। नेताओं को लगता है कि वे युवाओं की सुनते नहीं।

राय ने कहा कि जेन जेड आंदोलन बिना लीडरशिप का लगता है, लेकिन काठमांडू मेयर बालेन शाह, पूर्व चीफ जस्टिस और इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट के हेड जैसे लोग इससे जुड़ गए हैं।

मैथिल मूल के बालेन शाह को नया PM बनाने की मांग

पूर्व पीएम शेर बहादुर को सेना ने सुरक्षा में लिया

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली सेना ने अपनी सुरक्षा ले लिया है। आज सुबह प्रदर्शनकारियों ने घर में घुसकर उनके और पत्नी के साथ मारपीट की थी।

बालेन शाह बोले- संसद भंग होने पर ही बातचीत

काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने कहा है कि जब तक नेपाल की संसद भंग नहीं होती, कोई बातचीत नहीं होगी। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे नेपाली सेना के साथ बातचीत के लिए तैयार रहें, लेकिन यह चर्चा संसद भंग होने के बाद ही शुरू होगी।

कास्की जेल से 900 कैदी फरार

नेपाल के कास्की जिले की जेल से मंगलवार शाम 900 कैदी फरार हो गए। प्रदर्शनकारियों ने जेल पर धावा बोलकर ताले तोड़े और कैदियों को बाहर निकाल दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पहले से आशंका थी कि आंदोलनकारी सरकारी दफ्तरों और जेलों को निशाना बना सकते हैं, इसलिए सुरक्षा बढ़ाई गई थी। लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारियों ने जेल में घुसकर ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों की पिटाई की और फिर कैदियों को छुड़ाकर ले गए।

कास्की जिला पुलिस कार्यालय ने बताया कि कैदियों के भागने के बाद प्रदर्शनकारी भी मौके से फरार हो गए। इससे पहले नक्खू जेल से आज 1500 कैदी फरार हो गए थे।

कैदी जेल से निकलते हुए…

प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की कई जरूरी फाइलें जलाई

नेपाल में जारी जेन जी आंदोलन के दौरान हालात और बिगड़ गए हैं। राजधानी काठमांडू में सुप्रीम कोर्ट परिसर में आगजनी की घटनाएं हुईं।

सुप्रीम कोर्ट के वकील नीरजन पांडे ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने कोर्ट के अंदर खड़ी गाड़ियों को तोड़ा और उन्हें आग के हवाले कर दिया।

इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने अटॉर्नी जनरल के कार्यालय पर भी धावा बोला और वहां तोड़फोड़ व आगजनी की। यही नहीं, स्पेशल कोर्ट और काठमांडू जिला न्यायालय में भी इसी तरह की घटनाएं हुईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने अटॉर्नी जनरल के ऑफिस, स्पेशल कोर्ट और जिला न्यायालय की कई जरूरी केस फाइलों को बाहर निकालकर आग में जला दिया।

प्रदर्शनकारियों ने CIAA ऑफिस में आग लगाई

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार शाम काठमांडू में CIAA ऑफिस में आग लगा दी। CIAA का काम सरकारी निकायों, अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार, रिश्वतखोरी और ताकत के दुरुपयोग की जांच करना है।

इस आगजनी से भवन को गंभीर नुकसान पहुंचा है। पुलिस और दमकलकर्मी देर रात तक आग बुझाने और हालात काबू में करने की कोशिश करते रहे।

20 PHOTOS में नेपाल विद्रोह

नेपाल विद्रोह 20 PHOTOS में:संसद, राष्ट्रपति भवन और मंत्रियों के घर जलाए; वित्त मंत्री के सीने पर लात मारी, पूर्व पीएम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

रबि लामिछाने ने राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील की

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबि लामिछाने ने जेल से रिहा होने के बाद प्रदर्शनकारियों से आंदोलन को अनुशासन के साथ आगे बढ़ाने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान हुई मौतों पर उन्हें गहरा दुख है और उन्होंने घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना की। लामिछाने ने लोगों से अपील की कि वे राष्ट्रीय संपत्ति की रक्षा करें और इसे नुकसान न पहुंचाएं।

लामिछाने ने यह भी कहा कि भ्रष्ट नेताओं की तीन पीढ़ियों से लूटी गई संपत्ति का राष्ट्रीयकरण कर कानूनी जांच की जानी चाहिए, लेकिन साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस, न्यायिक और सुरक्षा से जुड़े दस्तावेज देश की अहम धरोहर हैं और इन्हें नुकसान पहुंचाने से गंभीर नतीजे हो सकते हैं।

रिहाई को लेकर उन्होंने साफ किया कि यह सब कानूनी प्रक्रिया के तहत हुआ है और वे भविष्य में भी सभी कानूनी नियमों का पालन करने के लिए तैयार हैं।

काठमांडू में 3 पुलिसकर्मियों की मौत

काठमांडू के कोटेश्वर इलाके में मंगलवार को आंदोलन के दौरान हुए एक हमले में 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने पहले स्थानीय पुलिस चौकी में आग लगा दी। इसके बाद आत्मसमर्पण कर चुके पुलिसकर्मियों को सड़क पर लाकर उन पर हमला किया।

काठमांडू जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस अधीक्षक अपिल बोहरा ने बताया कि कोटेश्वर पुलिस चौकी पर तैनात तीन अधिकारियों की मौत हो गई है।

प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों के हथियार लूटे

नेपाली मीडिया ऑफिस में आग लगाई

प्रदर्शनकारियों ने नेपाली समाचार पत्र कांतिपुर के ऑफिस में आग लगा दी।

पूर्व पीएम शेर सिंह देउबा की पिटाई

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व पीएम और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर सिंह देउबा के घर में घुसकर पिटाई की।

आरजू राणा देउबा की पिटाई

प्रदर्शनकारियों ने आरजू राणा देउबा की पिटाई की। आरजू राणा, पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा की पत्नी हैं और विदेश मंत्री के पद पर हैं।
प्रदर्शनकारियों ने आरजू राणा देउबा की पिटाई की। आरजू राणा, पूर्व पीएम शेर बहादुर देउबा की पत्नी हैं और विदेश मंत्री के पद पर हैं

नेपाली सेना बोली- देश की एकता बनाए रखें

नेपाल की सेना ने कहा कि देश की आजादी, एकता और लोगों की जान-माल की रक्षा हम हमेशा करते रहेंगे, चाहे हालात कितने भी मुश्किल हों। जेन जेड के आंदोलन की घटनाओं पर सेना नजर रख रही है। आंदोलन में लोगों और संपत्ति को हुए भारी नुकसान पर सेना को बहुत दुख है। मरने वालों की आत्मा को शांति मिले, इसके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उनके परिवारों को सेना की संवेदना है। घायलों के जल्द ठीक होने की भी कामना है।

सेना ने कहा कि नेपाल और लोगों की भलाई के लिए हम हमेशा तैयार हैं। हम जान-माल की पूरी हिफाजत करेंगे। इस मुश्किल समय में देश की पुरानी, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चीजों को बचाना सबका फर्ज है। इसलिए, सेना ने युवाओं और सारे देशवासियों से गुजारिश की है कि आपसी भाईचारा और एकता बनाए रखें।

नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल ने देश को संबोधित किया।
नेपाल के सेना प्रमुख अशोक राज सिग्देल ने देश को संबोधित किया।

शेर सिंह देउबा की पिटाई का वीडियो

नेपाली सेना ने लोगों से संयम बरतने को कहा

नेपाल की सेना ने हिंसक प्रदर्शनों के बीच लोगों की जान-माल की सुरक्षा का वादा दोहराया है। एक आधिकारिक बयान में आर्मी ने सभी नागरिकों से संयम बरतने की अपील की, ताकि हालात और बिगड़े नहीं।

सेना ने याद दिलाया कि राष्ट्र के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

राष्ट्रपति ने अभी इस्तीफा नहीं दिया

राष्ट्रपति रामचंद्र ने प्रदर्शनकारी युवाओं को बातचीत का प्रस्ताव दिया है। इससे पहले खबर थी कि राष्ट्रपति ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

नक्खू जेल से फरार हुए 1500 कैदी

 

राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के चेयरमैन रबि लामिछाने की रिहाई के बाद ललितपुर के नक्खू जेल से सभी कैदी बाहर निकल गए। इस जेल में लगभग 1500 कैदी बंद थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लामिछाने की रिहाई के बाद पुलिस ने यहां से अपनी सुरक्षा चौकियों से हटने का फैसला किया, जिससे कैदियों को निकलने का मौका मिला गया।

इससे इलाके में सुरक्षा खतरे की चिंता बढ़ गई है। अधिकारी हालात पर नजर रख रहे हैं। इतने सारे कैदियों के बाहर आने से जनता की सुरक्षा को बड़ा खतरा हो सकता है।

पूर्व पीएम झालानाथ की पत्नी को प्रदर्शनकारियों ने जिंदा जलाया, मौत

 

राजधानी काठमांडू के दल्लू इलाके में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल के घर में आग लगा दी गई, जिसके बाद उनकी पत्नी की मौत हो गई।

आग लगने के समय उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार घर के अंदर थीं। वह गंभीर रूप से जल गईं और उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया।

परिवार के मुताबिक, उनकी हालत बेहद नाजुक है। उनके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं और उनके फेफड़ों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

Gen-Z युवाओं ने लेटर जारी कर तोड़फोड़ न करने की अपील की

 

नेपाल में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे Gen-Z युवाओं ने एक लेटर जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि सरकार को घुटनों पर ला दिया गया है। हम अब प्रदर्शनकारियों से शांत रहने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की अपील करते हैं। लेटर में कहा गया है कि यह देश अब हमारी लीडरशिप में आ गया है। सार्वजनिक संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचाएं। पीएम ओली ने इस्तीफा दे दिया है। हम अपना सुरक्षित भविष्य वाला नेपाल बना सकते हैं। हम सबकी एकता ही नए बदलाव की नींव रखेगी।

नेपाल दूतावास की सुरक्षा बढ़ाई गई

नेपाल में बीते 2 दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच भारत में नेपाल दूतावास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में नेपाल का दूतावास बाराखंभा रोड पर स्थित है

देश की जनता को संबोधित करेंगे आर्मी चीफ

नेपाल के सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) अशोक राज सिग्देल जल्द ही राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। सेना प्रमुख का यह भाषण ऐसे समय पर हो रहा है जब प्रधानमंत्री समेत देश के लगभग सभी बड़े अधिकारी अपने पद से इस्तीफा दे चुके

नेपाल के राष्ट्रपति ने भी इस्तीफा दिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री के बाद नेपाल के राष्ट्रपति ने भी इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

इससे कुछ देर पहले ही केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा देकर काठमांडू छोड़ दिया था।

पूर्व पीएम झालानाथ के घर आगजनी, उनकी पत्नी झुलसी

 

राजधानी काठमांडू के दल्लू इलाके में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री झालानाथ खनल के घर में आग लगा दी गई।

आग लगने के समय उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार घर के अंदर थीं। वह गंभीर रूप से जल गईं और उन्हें तुरंत कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया।

परिवार के मुताबिक, उनकी हालत बेहद नाजुक है। उनके शरीर के कई हिस्से बुरी तरह झुलस गए हैं और उनके फेफड़ों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है।

काठमांडू एयरपोर्ट की सारी उड़ानें रद्द

नेपाल की राजधानी काठमांडू में त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट (TIA) पर आज सारी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। यह फैसला गंभीर हालात और सुरक्षा चिंताओं के कारण लिया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों को हुई परेशानी के लिए माफी मांगी है। TIA की जनरल मैनेजर हंसा राज पांडे ने कहा कि कोटेश्वर के पास धुआं उठने से दोपहर 12:45 बजे से इंटरनेशनल फ्लाइट्स रोक दी गईं।

उन्होंने जोर देकर कहा- एयरपोर्ट बंद नहीं है। हम इसे बंद भी नहीं करेंगे। क्रू मेंबर्स को आने-जाने में दिक्कत हो रही है, जिससे फ्लाइट्स उड़ नहीं पा रही हैं। घरेलू एयरलाइंस बुद्धा एयर ने भी सुरक्षा कारणों से सारी उड़ानें सस्पेंड कर दी हैं।

केपी शर्मा ओली काठमांडू छोड़कर भागते हुए

प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद केपी शर्मा ओली काठमांडू छोड़कर भागते हुए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

नेपाल में ताजा हालात की 3 तस्वीरें…

भारत सरकार ने नागरिकों को नेपाल न जाने की सलाह दी

नेपाल में जारी हिंसक प्रदर्शनों की वजह से भारतीय विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को नेपाल जाने से बचने की सलाह दी है।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि जब तक हालात नॉर्मल न हो जाए, नेपाल जाने से बचें। जो भारतीय नागरिक अभी नेपाल में हैं, उन्हें अपने मौजूदा ठिकाने पर ही रहना चाहिए। सड़कों पर न निकलें और पूरी सावधानी बरतें। साथ ही, नेपाल की लोकल अथॉरिटीज और काठमांडू में भारतीय दूतावास की सलाह का पालन करें।

अगर किसी मदद की जरूरत हो, तो काठमांडू में भारतीय दूतावास के हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें: +977 – 980 860 2881+977 – 981 032 6134

नेपाल में अब तक 22 लोगों की मौत

नेपाल की राजधानी काठमांडू में कलिमाटी इलाके में पुलिस की गोलीबारी से दो युवा प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई। इन विरोध प्रदर्शनों में अब तक 22 लोग मारे जा चुके हैं।घटना तब हुई जब प्रदर्शनकारियों ने लोकल पुलिस सर्कल पर आग लगा दी और अफसरों पर हमला किया। इसके जवाब में सुरक्षाबल ने गोली चलाई।

अंतरिम सरकार के लिए बातचीत शुरू

नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के लिए रबि लामिछाने और काठमांडू के मेयर बालेन शाह के बीच बातचीत शुरू हो गई है।

रबि लामिछाने जेल से रिहा

नेपाल में राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबि लामिछाने को ललितपुर की नक्खू जेल से रिहा कर दिया गया। उन्हें धोखाधड़ी के एक मामले में पुलिस ने 18 अक्टूबर 2024 को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

रिपोर्ट के मुताबिक जेल प्रशासन ने कहा कि वे उनकी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते, जिसके बाद उनकी पत्नी निकिता पौडेल ने व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें जेल से बाहर निकाला।

रिहाई की खबर सुनते ही कई समर्थक जेल के बाहर जुट गए। रबि लामिछाने ने बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन किया।
रिहाई की खबर सुनते ही कई समर्थक जेल के बाहर जुट गए। रबि लामिछाने ने बाहर निकलकर समर्थकों का अभिवादन किया।

सिर्फ 14 महीने चली ओली सरकार

एअर इंडिया ने दिल्ली से काठमांडू की फ्लाइट्स रद्द की

नेपाल में दूसरे दिन भी जारी विरोध प्रदर्शन के बीच एअर इंडिया ने मंगलवार को दिल्ली से काठमांडू और वापस दिल्ली आने वाली कई फ्लाइट्स रद्द कर दीं।

रद्द फ्लाइट्स में AI2231/2232, AI2219/2220, AI217/218 और AI211/212 शामिल हैं। आज ये फ्लाइट्स नहीं चलेंगी।

एअर इंडिया के एक अधिकारी ने कहा- काठमांडू के खराब हालात की वजह से हमने ये फ्लाइट्स रद्द की हैं। हम हालात पर नजर रख रहे हैं और जल्दी ही नई जानकारी देंगे। हमारे यात्रियों और स्टाफ की सुरक्षा सबसे जरूरी है।

पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को जनता ने पीटा

प्रदर्शनकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और उनकी पत्नी आरजू राणा देउबा पर हमला किया।

गुस्साए युवाओं ने सिंह दरबार परिसर, संसद भवन और कई बड़े नेताओं के घरों पर धावा बोला और आगजनी व तोड़फोड़ की। इसके अलावा पार्टी दफ्तरों और पुलिस थानों पर भी हमला किया गया।

काठमांडू मेयर बोले- नई पीढ़ी देश की लीडरशिप संभाले

काठमांडू के मेयर बालेंदु शाह ने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह से Gen-Z का है। शाह ने कहा-

Gen-Z, आपके हत्यारे का इस्तीफा आ चुका है। अब नई पीढ़ी को ही देश की लीडरशिप संभालनी होगी।

उन्होंने युवाओं से तैयार रहने की अपील की और सेना प्रमुख के साथ बातचीत के लिए भी तैयार रहने को कहा। इसके साथ ही शर्त रखी कि बातचीत से पहले संसद भंग करना जरूरी है।

3 अहम इमारतों पर प्रदर्शनकारियों का कब्जा

नेपाल की राजधानी काठमांडू में तीन प्रमुख इमारतें (संसद, सिंह दरबार और सर्वोच्च न्यायालय) अब पूरी तरह से प्रदर्शनकारियों के नियंत्रण में आ गई हैं।

सिंह दरबार में मंत्रियों के दफ्तर हैं। सेना ने वहां से मंत्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए ऑपरेशन चलाया।

पीएम ओली ने इस्तीफे में क्या लिखा

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने राष्ट्रपति को सौंपे अपने त्यागपत्र में लिखा है कि उन्होंने देश में पैदा हुए असामान्य परिस्थितियों के कारण इस्तीफा दिया है।

उन्होंने जो त्यागपत्र दिया है, उसमें लिखा है-

देश में व्याप्त वर्तमान असामान्य स्थिति को देखते हुए, मैंने संविधान के अनुच्छेद 77 (1) (ए) के अनुसार, आज से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, ताकि संविधान के अनुसार राजनीतिक समाधान और समस्या समाधान की दिशा में आगे कदम उठाया जा सके।

राष्ट्रपति ने ओली का इस्तीफा स्वीकार किया

राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही, राष्ट्रपति ने आगे क्या करना है, इस पर भी चर्चा शुरू कर दी है।

पूर्व पीएम ने अंतरिम सरकार बनाने का प्रस्ताव दिया

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. बाबूराम भट्टाराई ने आंदोलनकारी युवाओं को शामिल करते हुए एक अंतरिम सरकार बनाने का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि आइए, नेपाल के युवाओं के साथ मिलकर एक अंतरिम सरकार बनाएं।पू

सुप्रीम कोर्ट और अटॉर्नी जनरल ऑफिस में तोड़फोड़

प्रदर्शनकारियों ने नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय और अटॉर्नी जनरल के ऑफिस में तोड़फोड़ की। इस बीच नेपाल में बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए भारत सरकार ने भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पश्चिम बंगाल के पनिटांकी सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। एसपी प्रवीण प्रकाश ने मीडिया से कहा कि बॉर्डर पर एक पुलिस पोस्ट बनाई गई है और तैनाती बढ़ा दी गई है। अधिकारी सीमा पार चल रही एक्टिविटी पर नजर रख रहे हैं

संसद भवन में प्रदर्शनकारियों ने आग लगाई

आंदोलनकारी युवाओं नेपाल की संघीय संसद में आग लगा दी है।
आंदोलनकारी युवाओं नेपाल की संघीय संसद में आग लगा दी है।
आग लगने के बाद संसद भवन से धुएं का गुबार उठता नजर आया।
आग लगने के बाद संसद भवन से धुएं का गुबार उठता नजर आया।
संसद भवन में आग लगने के बाद ड्रोन से ली गई तस्वीर।
संसद भवन में आग लगने के बाद ड्रोन से ली गई तस्वीर।

पीएम ओली ने पद से इस्तीफा दिया

पीएम ओली ने हिंसक प्रदर्शन के बीच पद से इस्तीफा दे दिया है। कल से उनके प्रदर्शनकारी और विपक्षी नेता उनके पद की इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

ओली 1 साल और 2 महीने ही पद पर रह सके। वे 15 जुलाई 2024 को तीसरी बार पीएम बने थे।

राष्ट्रपति को भेजे पीएम ओली के इस्तीफे की कॉपी।
राष्ट्रपति को भेजे पीएम ओली के इस्तीफे की कॉपी।

नेपाल के पूर्व राजा ने युवाओं की हिंसा पर निराशा जताई

पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह ने Gen Z आंदोलन पर सरकारी कार्रवाई के दौरान हुई जनहानि पर निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि युवाओं की जायज मांगों पर ध्यान दिए बिना उनकी जान लेना बेहद दुखद है।

प्रदर्शनकारियों ने ऊर्जा मंत्री के घर से बरामद नोटों को उड़ाया

नेपाली कांग्रेस के नेताओं के घरों में आगजनी

प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को झापा स्थित नेपाली कांग्रेस महासचिव विश्वप्रकाश शर्मा के घर में आग लगा दी। इससे पहले, प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू कांग्रेस महासचिव गगन कुमार थापा के ङर और बनेश्वर हाइट्स स्थित पूर्व उपराष्ट्रपति बिमलेंद्र निधि के घर में आग लगा दी थी।

राष्ट्रपति आवास के बाहर गोलीबारी, सुरक्षाकर्मी भागे

नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के बालाजू बोहोरातार स्थित निजी आवास के पास गोलीबारी की खबर है।

विरोध प्रदर्शन के दौरान, दोपहर करीब 12 बजे भीड़ ने पौडेल के आवास में आग लगा दी। स्थिति पर काबू पाने में नाकाम रहने के बाद घर की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को bhaagane Lage

सिंह दरबार में आगजनी, यहां मंत्रियों के दफ्तर

काठमांडू में जगह जगह फायरिंग की आवाजें आ रही हैं। इस बीच खबर है कि सिंह दरबार में प्रदर्शनकारी घुस गए हैं।

सिंह दरबार में नेपाल के सारे मंत्रियों के दफ्तर हैं। कुछ देर पहले यही पर विपक्षी दलों के नेताओं ने बैठक की थी और पीएम से इस्तीफा मांगा था।

विपक्षी दलों ने पीएम ओली से इस्तीफा मांगा

विरोध प्रदर्शनों पर हुई हिंसक कार्रवाई के खिलाफ विपक्षी दलों ने मंगलवार को सिंह दरबार में बैठक की। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी को छोड़कर सभी संसदीय विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए और सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे की मांग की।

विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार प्रदर्शनकारी युवाओं की चिंताओं को समझने और उनका समाधान करने में नाकाम रही है। उन्होंने प्रदर्शनों के दौरान हुई मौतों को ‘अस्वीकार्य’ बताया।

बैठक में घटनाओं की जांच के लिए एक स्वतंत्र आयोग बनाने और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई।
बैठक में घटनाओं की जांच के लिए एक स्वतंत्र आयोग बनाने और जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की सिफारिश की गई।

काठमांडू में हिल्टन होटल में आगजनी

प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के हिल्टन होटल पर हमला किया और आगजनी की। प्रदर्शनकारियों ने पहले होटल की कांच की दीवारों पर पत्थर फेंके और फिर मुख्य द्वार तोड़कर अंदर घुस गए।

पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों की बड़ी संख्या के कारण हालात काबू में करना मुश्किल हो गया। होटल परिसर से धुआं उठता देखा गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि आग होटल के अंदर लगी है या नहीं।

काठमांडू का त्रिभुवन एयरपोर्ट बंद

काठमांडू के गोथातर इलाके में आग लगने और आसपास बढ़ती अशांति व सुरक्षा चिंताओं के कारण त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पूरी तरह बंद कर दिया गया है।

नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि हालात उड़ान सुरक्षा के लिए अनुकूल नहीं हैं।

अधिकारी ने कहा

जो विमान पहले से हवा में थे, उनकी सुरक्षित लैंडिंग करा दी गई है। इसके बाद बाकी सभी उड़ानें रद्द कर दी गईं और हवाई अड्डे को अगली सूचना तक बंद कर दिया गया है।

हवाई अड्डे और उसके परिसर की सुरक्षा के लिए नेपाली सेना को तैनात कर दिया गया है।
हवाई अड्डे और उसके परिसर की सुरक्षा के लिए नेपाली सेना को तैनात कर दिया गया है।

हेलिकॉप्टर से सुरक्षित जगहों पर ले जाए जा रहे बड़े नेता

आंदोलन के बीच जैसे ही शीर्ष नेताओं पर घरों पर हमले शुरू हुए, सुरक्षा बलों ने उन्हें हेलिकॉप्टर से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया। नेपाली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चारों सुरक्षा एजेंसियों को तैनात कर दिया गया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सैन्य और निजी हेलिकॉप्टर बार-बार बलुवतार और दूसरी जगहों पर उतरे हैं। अन्य जगहों पर मौजूद नेताओं को भी सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालांकि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

अधिकारी ने कहा,

पूर्व प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के घर में आग लगा दी गई है और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के आवास के आसपास भी तनाव है। ऐसे में उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।

काठमांडू के मेयर बालेन शाह नजरबंद

काठमांडू के मेयर बालेन शाह को घर में नजरबंद किए जाने की खबर है। उन्होंने कल शुरू हुए युवाओं के आंदोलन का समर्थन किया था।

उन्होंने कहा था कि यह रैली 28 वर्ष से कम उम्र के युवाओं के लिए है और आयु सीमा के कारण, वह खुद इसमें भाग नहीं ले सकते।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि किसी भी राजनीतिक दल, नेता या कार्यकर्ता को इस विरोध प्रदर्शन का इस्तेमाल अपने हितों के लिए नहीं करना चाहिए।
उन्होंने यह भी चेतावनी दी थी कि किसी भी राजनीतिक दल, नेता या कार्यकर्ता को इस विरोध प्रदर्शन का इस्तेमाल अपने हितों के लिए नहीं करना चाहिए।

त्रिभुवन एयरपोर्ट को बंद करने की तैयारी

नेपाल के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट को सुरक्षा कारणों से बंद करने की तैयारी चल रही है। नेपाल नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोथातर समेत आसपास के क्षेत्रों में आग लगने की लगातार घटनाओं के चलते यह कदम उठाया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा कि फिलहाल आसमान में मौजूद विमानों को काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

एयरपोर्ट प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है और आगे का निर्णय परिस्थितियों के आधार पर लिया जाएगा।
एयरपोर्ट प्रशासन स्थिति की निगरानी कर रहा है और आगे का निर्णय परिस्थितियों के आधार पर लिया जाएगा।

नेपाल के हालात पर भारत सरकार की नजर

भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि वह नेपाल में हो रहे घटनाक्रम पर नजर रख रहा है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि भारत को युवाओं की मौत से गहरा दुख है।

भारत ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

विदेश मंत्रालय ने यह भी कहा,

एक करीबी मित्र और पड़ोसी होने के नाते हम उम्मीद करते हैं कि सभी पक्ष संयम बरतेंगे और मुद्दों का समाधान शांतिपूर्ण तरीकों और बातचीत से करेंगे।

भारत सरकार ने यह भी बताया कि काठमांडू और कई अन्य शहरों में कर्फ्यू लगाया गया है। साथ ही नेपाल में मौजूद भारतीय नागरिकों को सतर्क रहने और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

विदेश मंत्री अर्जु राणा के स्कूल में आगजनी

प्रदर्शनकारियों ने विदेश मंत्री अर्जु राणा देउबा के ललितपुर के उल्लेन्स स्कूल में आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि आग बुझाने के लिए आने वाले फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया।

नेपाल में चौथे मंत्री का इस्तीफा

नेपाल के जल आपूर्ति मंत्री प्रदीप यादव ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि सोमवार को जेन Z के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान 19 लोगों की मौत के बाद सरकार में बने रहना ठीक नहीं है। यह जानकारी उनके निजी सचिवालय ने दी।

राष्ट्रपति और पीएम आवास में तोड़फोड़ और आगजनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और पीएम आवास में तोड़फोड़ और आगजनी की है।

रबि लामिछाने की पार्टी के 21 सांसदों ने इस्तीफा दिया

नेपाल की चौथी सबसे बड़ी रबि लामिछाने की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के सभी सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रबि लामिछाने को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

रबि लामिछाने की पार्टी नेपाल सरकार के साथ गठबंधन में थी लेकिन जुलाई 2024 में गठबंधन से बाहर निकल गई थी।

पूर्व पीएम देउबा के घर में घुसे प्रदर्शनकारी

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जेन Z आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने बुधनीलकांठा स्थित नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा के घर में तोड़फोड़ की। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने मुख्य द्वार तोड़कर परिसर में प्रवेश किया और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

नेपाल सेना ने भी इमरजेंसी बैठक बुलाई

नेपाल सेना के प्रवक्ता असिस्टेंट कर्नल राजाराम बसनेत ने बताया कि आर्मी हेडक्वार्टर पर सैन्य अधिकारियों की बैठक चल रही है।

बसनेट ने कहा,

ताजा घटनाक्रम के संबंध में एक बैठक चल रही है। बैठक समाप्त होने के बाद सेना की स्थिति का खुलासा हो सकता है।

खेल मंत्री तेजूलाल इस्तीफा देने को तैयार

युवा एवं खेल मंत्री तेजूलाल चौधरी ने कहा है कि वह अपने पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल वे पार्टी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा,

मैंने पूरी तैयारी कर ली है। मैं इंतजार कर रहा हूं कि पार्टी क्या फैसला लेती है। मैं तुरंत इस्तीफा दे दूंगा।

नेपाल पीएम ने सर्वदलीय बैठक बुलाई

नेपाल के प्रधानमंत्री के.पी. शर्मा ओली ने आज शाम 6 बजे एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

प्रधानमंत्री के बयान के मुताबिक वे स्थिति का आकलन करने और समस्या को सुलझाने के लिए संबंधित पक्षों के साथ बातचीत कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से शांति और हौसला रखने की अपील की है।

आंसू गैस से बचने की कोशिश करती युवती

CPN (UML) के ऑफिस में आगजनी

नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने राजधानी काठमांडू में केपी शर्मा ओली की पार्टी CPN (UML) के ऑफिस में आग लगा दी है।

पुलिस ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को ललितपुर में सीपीएन-यूएमएल पार्टी कार्यालय में आग लगा दी। पुलिस स्थिति को संभालने में जुटी है।

संचार मंत्री के घर में भी आगजनी

 

नेपाल में मंगलवार सुबह ललितपुर के सुनाकोठी में संचार, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग के घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है।

पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने पहले मंत्री के घर पर पथराव किया, फिर स्थिति आगजनी में बदल गई पुलिस ने बताया कि कुछ तोड़फोड़ और आग लगने की छोटी सी घटना हुई, हालांकि अब स्थिति पर नियंत्रण पा

पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

राजधानी काठमांडू के गौशाला इलाके में प्रदर्शन

नेपाल कांग्रेस के महासचिव ने ओली के इस्तीफे की मांग की

 

नेपाली कांग्रेस के महासचिव गगन थापा ने कहा है कि प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को दमन की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और तुरंत पद छोड़ देना चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल का भी इस्तीफा

 

नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्री प्रदीप पौडेल ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे हालत में वे सरकार में नहीं बने रह सकते हैं। नेपाली कांग्रेस को भी गठबंधन खत्म कर देना चाहिए।

इस्तीफा दे चुके गृहमंत्री के घर में तोड़फोड़-आगजनी

11:08 AM9 सितम्बर 2025

युवाओं का विरोध प्रदर्शन के बीच पुलिस का लाठी चार्ज

गृहमंत्री के बाद कृषि मंत्री का इस्तीफा

 

युवाओं के विरोध प्रदर्शन के बीच नेपाल में गृहमंत्री के बाद कृषि मंत्री रामनाथ अधिकारी ने भी इस्तीफा दे दिया है।

अधिकारी ने कहा कि सरकार ने नागरिकों के मौलिक अधिकार शोषण किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए बल का प्रयोग करना लोकतंत्र नहीं तानाशाही है। अधिकारी पीएम ओली की सरकार में शामिल नेपाली कांग्रेस के सांसद है।

नेपाल हिंसा के चलते बिहार के 7 जिलों में बॉर्डर सील

नेपाल से सटे बिहार के 7 जिलों पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्वी चंपारण, किशनगंज की बॉर्डर सील कर दी गई है।

आने-जाने वालों की कड़ी तलाशी हो रही है। SSB हाई अलर्ट पर है

ओली से गठबंधन तोड़ने पर नेपाली कांग्रेस में चर्चा

पीएम ओली के साथ सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल नेपाली कांग्रेस के भीतर मतभेद नजर आने लगे हैं।

पार्टी पदाधिकारियों ने ओली की UMLके साथ गठबंधन तोड़ने का मुद्दा उठाया है। यह चर्चा सोमवार शाम पार्टी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के बुधनीलकांठा के घर पर हुई बैठक में हुई।

बैठक की शुरुआत में महासचिव विश्वप्रकाश शर्मा ने कहा कि पार्टी पर सरकार छोड़ने का दबाव बढ़ रहा है। उनका कहना था कि कांग्रेस के समर्थकों और सदस्यों की ओर से लगातार यह मांग की जा रही है कि पार्टी मौजूदा सहयोग पर पुनर्विचार करे।

पार्टी नेता बिमलेंद्र निधि ने भी समर्थन करते हुए कहा कि कांग्रेस को UML के साथ गठबंधन से अलग होकर नया राजनीतिक समीकरण खोजना चाहिए। उन्होंने सुझाव दिया कि एक राष्ट्रीय और सर्वदलीय सरकार बनाई जानी चाहिए।

हालांकि, अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने साफ कहा कि सात सूत्रीय समझौते के कारण फिलहाल UMLके साथ सत्ता साझेदारी तोड़ी नहीं जा सकती।

दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, पुलिस का फ्लैग मार्च

भक्तपुर जिले में कर्फ्यू, चार नगरपालिकाओं में ट्रेवल-सभाओं पर रोक

 

नेपाल सरकार ने सुरक्षा कारणों से भक्तपुर जिले के कई हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह कर्फ्यू 8 सितंबर सुबह 8:30 बजे से लागू हो गया है और अगली सूचना तक जारी रहेगा।

आदेश के मुताबिक, कर्फ्यू मध्यपुर थिमी, सूर्यविनायक, चांगुनारायण और भक्तपुर नगरपालिकाओं के कई इलाकों में लागू होगा। इसमें जडिबुटी-राधेराधे-बालकोट-निकोसेरा, पेप्सीकोला, सौंगा, चारदोबाटो चोक, कमलविनायक, नगरकोट रोड, खरिपाटी, च्यामासिंह-नाला बॉर्डर और चाँगुनारायण मंदिर क्षेत्र तक शामिल हैं।

आदेश में कहा गया है कि कर्फ्यू अवधि में कोई भी व्यक्ति निर्धारित इलाकों में आवागमन, सभा, जुलूस, प्रदर्शन, घेराव और किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित नहीं कर सकेगा।

ट्रॉमा सेंटर में आठ में से पांच मृतकों की पहचान

नेपाल के राष्ट्रीय ट्रॉमा सेंटर में भर्ती आठ मृतकों में से पांच की पहचान हो पाई है। इनमें ग्लोबल कॉलेज के 19 वर्षीय छात्र श्रीयम चौलागैन, बांके के सुलभ राज श्रेष्ठ, कीर्तिपुर (काठमांडू) के बुद्धि तमांग, बनस्थली (काठमांडू) के स्टॉप अधिकारी और गौरव जोशी शामिल हैं।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बद्री रिजाल ने बताया कि शेष मृतकों की पहचान अभी बाकी है। ट्रॉमा सेंटर में ही 56 घायल लोगों का इलाज चल रहा है।

सोमवार को हुए Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की गोलीबारी में जान गंवाने वालों की संख्या 19 हो गई है, जबकि 421 लोग घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि राजधानी के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान कई लोगों ने दम तोड़ा।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, सिविल अस्पताल में तीन, ट्रॉमा सेंटर में आठ, एवरेस्ट अस्पताल में तीन, केएमसी में दो, त्रिभुवन विश्वविद्यालय शिक्षण अस्पताल में एक और धरान स्थित बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान में दो लोगों की मौत हुई।

सरकार ने कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया है कि जेन-जेड प्रदर्शनों में घायल सभी लोगों का इलाज निःशुल्क कराया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

सोमवार रात ट्रॉमा सेंटर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमी रही।
सोमवार रात ट्रॉमा सेंटर के बाहर लोगों की भारी भीड़ जमी रही।

राजधानी काठमांडू में अनिश्चित कालीन कर्फ्यू

नेपाल सरकार ने राजधानी काठमांडू में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया है। काठमांडू जिला प्रशासन कार्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार, यह कर्फ्यू 8 सितंबर सुबह 8:30 बजे से लागू हो गया है और अगली सूचना तक प्रभावी रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि काठमांडू महानगरपालिका के भीतर किसी भी प्रकार की आवाजाही, सभा, जुलूस, प्रदर्शन, घेराव और सार्वजनिक बैठक पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।

हालांकि, आदेश में साफ किया गया है कि कर्फ्यू अवधि में एम्बुलेंस, दमकल, शव वाहन, स्वास्थ्यकर्मी, पत्रकार, पर्यटक वाहन, मानवाधिकार संगठनों और राजनयिक वाहनों की आवाजाही पर रोक नहीं होगी।

इसके अलावा हवाई टिकट दिखाने वाले यात्रियों को भी हवाई अड्डे तक जाने की अनुमति दी जाएगी।

छात्रों की मौत के बाद निजी स्कूलों में दो दिन की छुट्टी

नेपाल के निजी स्कूलों से जुड़े संगठनों ने जेन-जेड प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और छात्रों की मौत पर गहरा दुख जताते हुए 8 और 9 सितंबर को दो दिन का शोक अवकाश घोषित किया है।

संगठनों की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि विरोध प्रदर्शनों में कई छात्रों और युवाओं ने अपनी जान गंवाई है, जबकि सैकड़ों लोग घायल होकर अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। यह घटना पूरे शैक्षिक जगत और नेपाली समाज के लिए बेहद दुखद है।

बयान में दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई है। संगठनों ने कहा कि इस कठिन समय में छात्रों और समाज की भावनाओं का सम्मान करते हुए शोक अवकाश रखा जाएगा।

छात्रों की मांग- पीएम ओली देश छोड़ें

नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन ने सभी मैच रद्द किए

ऑल नेपाल फुटबॉल एसोसिएशन (ANFA) ने देश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अपने सभी निर्धारित फुटबॉल मैच रद्द करने की घोषणा की है।

सोशल मीडिया से बैन हटा, अब पीएम ओली का विरोध शुरू

 

1. प्रदर्शनकारी युवा पीएम ओली को हत्यारा बता रहे

2. युवाओं ने 8 सितंबर को काला दिवस बताया

युवाओं का सरकार पर बर्बर दमन का आरोप

 

नेपाल में सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के बीच पुलिस फायरिंग में छात्रों की मौत के बाद प्रदर्शनकारी युवाओं ने सरकार और राजनीतिक दलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

युवाओं ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि सोमवार को राजधानी की सड़कों पर पुलिस ने स्कूली यूनिफॉर्म पहने बच्चों और शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर गोलियां चलाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्दोष छात्रों का खून बहा और पुलिस ने बूटों तले प्रदर्शनकारियों को रौंदा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार को बर्बर, भ्रष्ट और सत्ता के अयोग्य बताते हुए कहा कि वे अब मौजूदा नेतृत्व को स्वीकार नहीं करेंगे। युवाओं के मुताबिक, जिन नेताओं को जनता ने वोट देकर सत्ता में भेजा, वही अब जनता की आवाज दबा रहे हैं।

युवाओं ने साफ कहा कि 8 सितंबर से आंदोलन का नया चरण शुरू हो गया है, जिसका लक्ष्य मौजूदा नेतृत्व को सत्ता से हटाना है। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता अपने खोए हुए अधिकार वापस लेगी और इस बार वे पीछे नहीं हटेंगे।

एक्सपर्ट बोले- राजनीति से पुरानी पीढ़ी हटने को तैयार नहीं

 

राजनीतिक विश्लेषक और नेपाल विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बसुदेव खनाल के मुताबिक नेपाल में राजनीतिक नेतृत्व में पीढ़ीगत हस्तांतरण की कमी के कारण जेन-जी का गुस्सा सड़कों पर फूट पड़ा।

इस घटना ने मौजूदा सरकार की वैधता भी समाप्त कर दी है। समय आ गया है कि देश का नेतृत्व युवा पीढ़ी को हस्तांतरित किया जाए और नए सिरे से चुनाव हों।

सत्ता किसी निर्विवाद और सभी को स्वीकार्य व्यक्ति को सौंपी जाए, जैसे- पूर्व मुख्य न्यायाधीश खिलराज रेग्मी। ऐसा नहीं होता है तो आंदोलन रुकता नहीं दिख रहा।

युवाओं की मांग शासन प्रणाली बदलने की नहीं है, बल्कि परिस्थितियों में बदलाव की है, जो मौजूदा दलों और नेतृत्व से संभव नहीं लगता

जेन-जी आंदोलन की 6 प्रमुख वजहें

1. नेपोटिज्म: जेन-जी को भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी ने निराश किया। भाई-भतीजावाद (नेपोटिज्म) और चहेतों को कुर्सी पर बैठाने से नेताओं के बच्चों की विदेशी यात्राएं, ब्रांडेड सामान, शानोशौकत की पार्टियां सोशल मीडिया पर चर्चित होने लगीं।

फिलीपींस, इंडोनेशिया का ‘नेपो बेबी’ कैंपेन नेपाल में भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। सरकार ने प्रतिबंध लगाया तो जेन-जी ने ​इसे अभिव्यक्ति की आजादी पर अंकुश माना।

2. तीन बड़े घोटाले: 4 साल में 3 बड़े घोटाले सामने आए। 2021 में 54,600 करोड़ का गिरी बंधु भूमि स्वैप घोटाला, 2023 में 13,600 करोड़ का ओरिएंटल कोऑपरेटिव घोटाला और 2024 में 69,600 करोड़ रु. का कोऑपरेटिव घोटाला। इससे युवाओं में सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा था।

3. सियासी अस्थिरता: 5 साल में 3 सरकारें आईं। जुलाई 2021 में शेर बहादुर देउबा पीएम। दिसंबर 2022 में प्रचंड पीएम बने। जुलाई 2024 से ओली आए।

4. बेरोजगारी-आर्थिक असमानता: बेरोजगारी दर 2019 में 10.39% थी, अभी 10.71% है। महंगाई दर 2019 में 4.6% थी। अब 5.2% है। आर्थिक असमानता हावी। 20% लोगों के पास 56% संपत्ति।

5. विदेशी दबाव: ओली सत्ता में आए तो चीन की ओर झुकाव बढ़ा। पहले सरकारों ने कई फैसले अमेरिकी प्रभाव में लिए। सोशल मीडिया बैन के बीच सिर्फ चीनी ऐप टिक-टॉक चलता रहा। युवाओं को लगता है कि बड़े देशों के दबाव में नेपाल मोहरे जैसा इस्तेमाल हो रहा है।

6. भारत से बढ़ती दूरी

ओली पीएम बने तो लिपुलेख दर्रे को नेपाल के नक्शे में दिखाया। चीन से नजदीकी बढ़ाई। दोनों देशों के संबंध तनावपूर्ण हुए तो नेपाल पर आर्थिक दबाव पड़ा। इससे भी युवाओं में बेचैनी।

हामी नेपाल संगठन के प्रमुख सुदन गुरुंग आंदोलन का चेहरा

 

नेपाल के छात्र आंदोलन के पीछे हामी नेपाल की भूमिका सामने आ रही है। मानवीय मदद के कामों में शामिल रहा यह संगठन पहली बार सियासी रूप से सक्रिय हुआ।

इसके प्रमुख सुदन गुरुंग ने सरकारी सिस्टम को लेकर युवा गुस्से को पहचाना और इसे आंदोलन का रूप दिया। उन्होंने डिस्कॉर्ड, वीपीएन जैसे डिजिटल टूल्स के जरिए छात्रों तक संदेश पहुंचाया।

गुरुंग ने छात्रों से यूनिफॉर्म में किताबें लेकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी। गुरुंग ने दावा किया कि विरोध-प्रदर्शन सरकारी कार्रवाई और भ्रष्टाचार के विरोध में था।

पश्चिमी देशों ने हिंसा पर संयुक्त बयान जारी किया

ऑस्ट्रेलिया, फिनलैंड, फ्रांस, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के दूतावासों ने संयुक्त बयान जारी कर मृतकों के परिवारों के प्रति शोक जताया और हिंसा पर गहरी चिंता व्यक्त की।

पीएम ओली बोले-हिंसा के लिए बाहरी घुसपैठिए जिम्मेदार 

 

प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देर रात बयान जारी कर हिंसा के लिए बाहरी घुसपैठियों को जिम्मेदार ठहराया।

वहीं नेपाल सरकार के प्रवक्ता और संचार मंत्री पृथ्वी सुब्बा गुरुंग ने साफ किया है कि पीएम ओली इस्तीफा नहीं देंगे।

सरकार ने सोशल मीडिया से बैन हटाया

नेपाल सरकार ने सोशल मीडिया पर लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया है। प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देर रात बयान जारी कर सोशल मीडिया बैन हटाने का ऐलान किया।

सोमवार शाम कैबिनेट की आपात बैठक में यह तय हुआ कि 4 सितंबर से लागू सोशल मीडिया बैन खत्म कर दिया जाए। इसके बाद आधी रात से फेसबुक, यूट्यूब और X (ट्विटर) जैसी साइटें फिर से खुल गईं।

सरकार ने बैन का बचाव करते हुए कहा था कि यह फेक न्यूज रोकने के लिए लगाया गया था।

सरकार ने 3 सितंबर को सोशल मीडिया बैन किया था

नेपाल सरकार ने 3 सितंबर को फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया साइट्स पर बैन लगाने का फैसला किया था।

इन प्लेटफॉर्म ने नेपाल के संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था। इसके लिए मंत्रालय ने 28 अगस्त को आदेश जारी कर 7 दिन का समय दिया था, यह समय सीमा 2 सितंबर को खत्म हो गई।

नेपाल में सोशल मीडिया बंद क्यों हुआ?

 

नेपाल सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को 7 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन कराने का आदेश दिया था। सरकार का तर्क था कि रजिस्ट्रेशन के बिना ये प्लेटफॉर्म्स देश में फेक ID, हेट स्पीच, साइबर क्राइम और गलत सूचनाएं फैलाने के लिए इस्तेमाल हो रहे थे।

तय समय सीमा के भीतर रजिस्ट्रेशन नहीं कराने पर सरकार ने 4 सितंबर को 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया था। इसमें व्हाट्सअप, फेसबुक, यूट्यूब जैसे बड़े प्लेटफॉर्म थे। टिकटॉक, वाइबर जैसे प्लेटफॉर्म पर बैन नहीं लगा, क्योंकि उन्होंने समय पर रजिस्ट्रेशन करा लिया था।

प्रदर्शनकारी कल नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के वॉन्टेड वाले पोस्टर लेकर निकले थे।
प्रदर्शनकारी कल नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के वॉन्टेड वाले पोस्टर लेकर निकले थे।

यूट्यूब जैसी 26 कंपनियां रजिस्ट्रेशन क्यों नहीं करा सकीं

नियमों के मुताबिक हर कंपनी को नेपाल में लोकल ऑफिस रखना, गलत कंटेंट हटाने के लिए लोकल अधिकारी नियुक्त करना और कानूनी नोटिसों का जवाब देना जरूरी कर दिया गया है। इसके साथ ही सरकार के साथ यूजर डेटा शेयर करने के नियम भी मानना जरूरी कर दिया गया।

कंपनियों को डेटा-प्राइवेसी और अभिव्यक्ति की आजादी के मामले में ये शर्तें बहुत सख्त लग रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत या यूरोप जैसे बड़े देशों में कंपनियां लोकल प्रतिनिधि रख लेती हैं, क्योंकि वहां यूजर बहुत ज्यादा हैं। नेपाल का यूजर बेस छोटा है, इसलिए कंपनियों को यह बेहद खर्चीला लगा।

अगर कंपनियां नेपाली सरकार की यह शर्त मान लेती हैं, तो उन पर अन्य छोटे देशों में भी इन नियमों को पालन करने का दबाव पड़ता, जो काफी खर्चीला है। यही वजह रही कि पश्चिमी कंपनियों ने नेपाल सरकार की शर्त नहीं मानी और तय समय पर रजिस्ट्रेशन नहीं कराया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

रोली मदेशिया का मिहीपुरवा नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत ।

UPSC में 457वीं रैंक हासिल करने पर क्षेत्र में...

खेत से वापस आ रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला,सीएचसी रेफर

मिहींपुरवा बहराइच/कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार...

देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की गड़ेर पंचायत के प्रधान प्रधान रमावती प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रजापति से मिले।

(देवरिया संवाददाता त्रिभुवन यादव) देवरिया जिले के भलुआनी ब्लॉक की...