Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में सैलून में तेज गाना बजाने पर युवक भड़का 6 साथियों को बुलाया स्टाफ को खींचकर छत पर ले गया बेरहमी से पीटा

By admin · September 10, 2025 · 1 min read

लखनऊ के विकास नगर में एक सैलून में तेज आवाज में गाना बजने पर कुछ युवकों ने जमकर हंगामा किया। युवक स्टाफ को खींचकर छत पर ले गए। वहां उसकी जमकर पिटाई की। पीड़ित ने स्थानीय थाने में शिकायत दी है।

घटना विकास नगर के शेखुपुरा कॉलोनी स्थित सिग्नेचर मेन्स सैलून की है। सैलून कर्मचारी रमन शर्मा ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:16 बजे एक युवक बाल कटवाने आया। इस दौरान सैलून में गाना बज रहा था। युवक ने आवाज धीमी करने को कहा। उसके कहने कर आवाज धीमी कर दी, लेकिन कुछ ही मिनट बाद युवक ने अपने साथियों को कॉल की।

करीब 10 मिनट के भीतर काली हुंडई वेन्यू (UP32 QA 2840) सैलून के बाहर आकर रुकी। उसमें से 6 युवक उतरे और बिना कुछ पूछे उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

स्टाफ को खींचकर छत पर ले गए

रमन ने बताया कि हमलावर उन्हें खींचते हुए सैलून मालिक के घर की छत पर ले गए और वहां बेरहमी से पीटा। इस बीच सैलून मालिक के पिता बीच-बचाव करने आए, तो उनसे भी धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की।

दो आरोपियों की पहचान हुई, बाकी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़ित के मुताबिक, हमले में शामिल दो लोगों को वह पहचानता है। उनमें से एक प्रखर जायसवाल दूसरा आरोपी अमन जायसवाल है। पीड़ित ने बताया कि सैलून में 10 साल से कभी कोई विवाद या मारपीट की घटना नहीं हुई। अब सभी कर्मचारी और मालिक का परिवार डरा हुआ है। विकासनगर थाना पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के CCTV कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं।

और खबरें