div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
यूपी की राजधानी लखनऊ में 10 और 12 साल के दो बच्चों का अपहरण करने वाले किडनैपर को लखीमपुर खीरी से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से दोनों बच्चों को सकुशल बरामद किया गया।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
पुलिस ने बताया- आलमबाग के ही रहने वाले विजय शर्मा ने दोनों बच्चों का अपहरण किया था। एक बच्चे के पिता को 10 लाख की फिरौती का मैसेज किया था। पीड़ित पिता ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पुलिस ने बताया- आलमबाग के ही रहने वाले विजय शर्मा ने दोनों बच्चों का अपहरण किया था।div
घटना आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित बीजी कॉलोनी की है। दोनों बच्चे गुरुवार को साइकिल चलाने घर से निकले थे। इसके बाद से ही लापता हो गए। पुलिस ने CCTV की मदद से किडनैपर्स तक पहुंची है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी बच्चों को कोल्ड ड्रिंक पिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। आखिरी बार उन्हें चारबाग में देखा गया। बच्चों को वापस लाने के लिए टीम लखीमपुर रवाना हुई थी।
समाजवादी पार्टी ने मामले में भाजपा सरकार पर हमला साधा। X पर लिखा-
div class=”b36654ad”
भाजपा सरकार में अपहरण एक उद्योग बन चुका है, इन घटनाओं में भाजपा के लोग शामिल रहते हैं जो रंगदारी, फिरौती, लूट जैसे अपराध बकायदा पुलिस और सत्ता के संरक्षण में कर रहे हैं। वसूली का एक बड़ा हिस्सा शासन सत्ता भाजपा में भी जाता है, इसीलिए ऐसी घटनाओं में दिनोंदिन वृद्धि होती जा रही है। भाजपा सरकार में बेहद शर्मनाक और भयावह हालात हैं, बच्चों की सकुशल और त्वरित वापसी करे प्रशासन।
div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित बीजी कॉलोनी में पीड़ित बच्चों का घर। परिजन बच्चों की तलाश कर रहे हैं।div
divdiv
सुबह किडनैपर्स ने फोन किया
FIR के अनुसार, अर्जुन (12) अपने साथी प्रद्युम्न यादव (10) के साथ गुरुवार को खेलने निकला था। देर शाम तक दोनों के वापस न लौटने पर परिजनों ने इलाके में खोजबीन शुरू की। बच्चे रातभर नहीं मिले। आज शुक्रवार सुबह 6 बजे किडनैपर्स का संजय सिंह के वॉट्सऐप पर मैसेज आया।
जिसमें लिखा था- तुम्हारे बच्चे हमारे पास हैं। अगर इन्हें वापस चाहिए तो 10 लाख रुपए देने होंगे। इससे परिजन डर गए। थाना आलमबाग में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। परिजनों ने पुलिस को बताया- किडनैपर्स ने कहा था कि अगर 10 लाख रुपए नहीं दिए तो बच्चों को जान से मार दिया जाएगा।
साइकिल पर ले गया किडनैपर
SHO आलमबाग सुभाष चंद्र सरोज ने बताया- बच्चों की तलाश में पांच टीमें लगी हुई हैं। सीसीटीवी फुटेज में गुरुवार शाम 3 बजे दोनों बच्चे साइकिल चलाते दिखे। उनके पास एक युवक आया। उसने कुछ बात की इसके बाद बच्चों की एक साइकिल वहीं छोड़ी और दूसरी पर दोनों को बैठाकर ले गया।
CCTV फॉलो करते हुए पता चला कि अपहरणकर्ता बच्चों को चारबाग तक साइकिल से लेकर गया था। उसके बाद लखीमपुर खीरी गया। पुलिस की 5 टीमें लगाई गई हैं।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″CCTV फॉलो करते हुए पता चला कि अपहरणकर्ता बच्चों को चारबाग तक साइकिल से लेकर गया था। उसके बाद कैसे लखीमपुर खीरी गया।div
divdiv
8वीं और 4वीं के छात्र हैं
प्रद्युम्न यादव रेडियल पब्लिक स्कूल में 4वीं का छात्र है। उसके पिता संजय यादव टैक्सी ड्राइवर है। संजय के बड़े भाई रेलवे में नौकरी करते हैं। अर्जुन बाल मॉडल स्कूल में 8वीं का छात्र है। दोनों की साइकिल चारबाग में मोहन होटल के पास से बरामद हुई हैं।
खाना खिलाकर मांगी 10 लाख की फिरौती
शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों बच्चों के माता-पिता का नाम एक ही है, जिससे पुलिस की जांच और पेचीदा हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, आरोपियों ने बच्चों को पहले खाना खिलाया। उनमें से एक बच्चे के फोन से ही घरवालों को मैसेज किया।
परिवार ने खुद खोजा, फिर दी पुलिस को सूचना
घटना के बाद परिवार ने पहले खुद ही बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई पता न चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सर्विलांस टीम की मदद से तलाश शुरू की। सूत्रों के अनुसार देर रात दोनों बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि पुलिस ने अभी पूरे मामले का खुलासा नहीं किया है।
div class=”f3e032cb “




