Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में युवक को गोली मारी:बुलेट कमर से आरपार हुई; ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत, परिजन बोले- जान से मारना चाहता है

By admin · September 14, 2025 · 1 min read

पुनीत यादव, घायल - Dainik Bhaskar

लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र के मटियारी इलाके में शनिवार रात ताबड़तोड़ गोली चलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली उसके कमर में लगकर आर-पार हो गई। घायल को तुरंत चंदन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मटियारी निवासी पुनीत यादव (37) रात करीब 9 बजे घर के पास स्थित परनामी मंदिर पर बैठे थे। तभी विपक्षी विनय यादव अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंचा और पुरानी रंजिश को लेकर पुनीत पर फायर झोंक दिया।

लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र के मटियारी इलाके में पुराने विवाद में युवक को गोली मार दी।
लखनऊ के चिनहट थानाक्षेत्र के मटियारी इलाके में पुराने विवाद में युवक को गोली मार दी।
घायल युवक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।
घायल युवक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस।

गोली कमर के आर-पास हुई

गोली पुनीत के कमर में जाकर लगी और आरपास हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

और खबरें