Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

LUCKNOW ओला ड्राइवर की लूट के बाद हुई थी हत्या:लखनऊ में गोली मारकर बाराबंकी में फेंका शव, 31 दिन बाद मिला कंकाल

By admin · September 23, 2025 · 1 min read

लखनऊ की मलिहाबाद पुलिस ने ओला ड्राइवर की हत्या करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी भूतनाथ से राइड बुक करके साथ ले गए और चिनहट इलाके में लूट के बाद हत्या कर दी। एक महीने बाद पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए कंकाल को बाराबंकी के देवा इलाके की झाड़ियों से बरामद किया। गैंग का एक साथी फरार हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।

दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हजरतगंज से बुक की थी

डीसीपी उत्तरी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि टिकरी खुर्द निवासी सर्वेश यादव (35) ओला चलाते थे। सर्वेश 20 अगस्त को गाड़ी लेकर निकले, लेकिन वापस नहीं लौटे। इस पर पिता रामचन्द्र यादव ने 21 अगस्त को सर्वेश की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके सर्वेश की तलाश शुरू की।

मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान कंचनपुर मटियारी निवासी सौरभ यादव उर्फ शेरा (25), विजय यादव (22), अखिल यादव के रूप में हुई। इनका एक साथी सीतापुर निवासी अरविंद सिंह उर्फ कालू फरार हो गया।

सर्वेश यादव की फाइल फोटो।
सर्वेश यादव की फाइल फोटो।

रास्ते में गोली मारकर लूट

जांच में खुलासा हुआ कि 20 अगस्त की शाम करीब चार बजे चार युवकों ने हजरतगंज से इंदिरा डैम तक की राइड बुक की थी। तीन लोग सर्वेश की वैगनआर (UP32 HN 2330) में बैठे, जबकि चौथा अपनी स्प्लेंडर बाइक से पीछे-पीछे चला।

चिनहट पहुंचने से पहले ही कार में बैठे तीन आरोपियों ने तमंचे के बल पर सर्वेश को लूटना चाहा। सर्वेश के विरोध करने पर तमंचे से गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल और पैसे लूट लिया। उसके शव को कार में छोड़कर फरार हो गए।

अंधेरा होने पर शव को ठिकाने लगाया

आरोपी शाम करीब सात बजे दोबारा घटना स्थल पर लौटे और शव को कार की पिछली सीट पर रखकर करीब आठ किलोमीटर दूर बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के किसान पथ के किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। कार को देवा रोड स्थित खादी ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज के गेट के बाहर तेल खत्म हो जाने पर छोड़कर सभी बाइक से फरार हो गए।

हत्या में प्रयोग किया गया असलहा बरामद हुआ है।
हत्या में प्रयोग किया गया असलहा बरामद हुआ है।

गले के धागे से हुई पहचान

पुलिस ने घटना के तीन दिन बाद कार को बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस मोबाइल की आईएमईआई ट्रेस कर आरोपियों तक पहुंची। इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कंकाल को झाड़ियों से बरामद कर लिया।

परिजनों ने कपड़ों और गले के धागे से पहचान की। घटना में इस्तेमाल सौरभ यादव के घर से 0.32 बोर का तमंचा, 4 खोखा कारतूस और 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी जल्दी पैसे कमाने और खर्च करने की नीयत से वारदात को अंजाम दे रहे थे।

और खबरें