Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में AI से बनाई थी तेंदुए की तस्वीर:युवक हिरासत में, अखिलेश ने पूछा- सरकार को पता चला क्या?

September 26, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में करीब 1 किमी दायरे में 2 दिन से तेंदुए का मूवमेंट देखा जा रहा है। आशियाना के सालेहनगर में बुधवार देर रात तेंदुआ दिखा। उसके बाद गुरुवार तड़के रुचि खंड के पॉयनियर स्कूल के पास भी तेंदुआ टहलता नजर आया। ऐसे में आशंका है कि राजधानी में एक से अधिक तेंदुओं का मूवमेंट है।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

रुचि खंड में लोगों का दावा है कि किसी ने तेंदुए की फोटो खींची। उसकी सूचना के बाद वन विभाग की टीम स्पॉट पर पहुंची। हालांकि, वहां तेंदुए के मूवमेंट का कोई भी प्रमाण नहीं मिला। एक तस्वीर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी एक्स पर पोस्ट की है।

अखिलेश यादव ने पूछा- अब तो राजधानी तक आ गए… सरकार को पता चला क्या? फिलहाल, वन विभाग की टीम ने आशियाना पुलिस के साथ इलाके में कॉम्बिंग की। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। वन विभाग का कहना है कि तेंदुए के मूवमेंट की सभी तस्वीरें AI जनरेटेड हैं।

पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। उसने गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

div class=”f3e032cb “रुचिखंड में पॉयनियर स्कूल के पास सड़क पर तेंदुआ टहलता नजर आया। विभाग ने इसे आर्टिफिशियल तस्वीर बताया।div
div class=”f46ba790″रुचिखंड में पॉयनियर स्कूल के पास सड़क पर तेंदुआ टहलता नजर आया। विभाग ने इसे आर्टिफिशियल तस्वीर बताया।div
div class=”f3e032cb “तस्वीर जिसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- सरकार को पता चला क्या?div
div class=”f46ba790″तस्वीर जिसे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट की। उन्होंने लिखा- सरकार को पता चला क्या?div
divdiv

अब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला- DFO

लखनऊ के डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया- टीम बुधवार को भी मौके पर गई थी और पुलिस स्टाफ के साथ गश्त की, लेकिन अब तक तेंदुए की मौजूदगी का कोई ठोस सबूत नहीं मिला है। सीसीटीवी कैमरों में भी तेंदुए की कोई तस्वीर कैद नहीं हुई है। सुबह की शिफ्ट की टीम अब भी मौके पर मौजूद है। इलाके में जो लोग रोजाना दुकान लगाते हैं, उन्होंने भी तेंदुआ दिखने की कोई पुष्टि नहीं की है। टीम लगातार निगरानी कर रही है। जितनी भी तस्वीरें वायरल हैं, सब AI जनरेटेड हैं।

div class=”f3e032cb “आशियाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके की तलाशी ली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई हैं।div
div class=”f46ba790″आशियाना पुलिस और वन विभाग की टीम ने पूरे इलाके की तलाशी ली है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई हैं।div
divdiv

बच्चों को अकेले बाहर न जाने दें- इंस्पेक्टर

आशियाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह ने बताया- वायरल तस्वीर संदिग्ध है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से गश्त बढ़ा दी गई है। देर रात माइक से अनाउंसमेंट कर लोगों को सतर्क किया गया। बच्चों को घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है। अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

div class=”f3e032cb “गुरुवार दोपहर एक युवक ने तेंदुए के साथ AI जनरेटेड फोटो पोस्ट कर दी। पुलिस और वन विभाग की टीम इससे पूछताछ कर रही है।div
div class=”f46ba790″गुरुवार दोपहर एक युवक ने तेंदुए के साथ AI जनरेटेड फोटो पोस्ट कर दी। पुलिस और वन विभाग की टीम इससे पूछताछ कर रही है।div
divdiv

दोपहर में तेंदुए के साथ तस्वीर वायरल, पुलिस ने हिरासत में लिया

रुचिखंड में रात में तेंदुआ देखने जाने की सूचनाओं के बीच दोपहर में एक और तस्वीर वायरल हो गई। इसे बताया गया कि दिन के उजाले में तेंदुआ नजर आया है और विभाग सो रहा है। तस्वीर सर्कुलेट होते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने वायरल मैसेज पर बताए गए एड्रेस पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से बात की।

लोगों से पूछा कि क्या आपने कुछ देर पहले यहां तेंदुए को देखा और उसकी तस्वीर खींची क्या? इस पर लोगों ने ऐसी कोई घटना होने से साफ इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने AI जनरेटेड तस्वीर वायरल करने वाले युवक को हिरासत में भी ले लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। युवक लगातार माफी मांग रहा है।

सरोजनीनगर रेंज के वन अधिकारियों के अनुसार, आशियाना थाना में वनकर्मी ने एक युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है। युवक ने AI जनरेटेड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके आमजन को भ्रम में डाला है।

div class=”f3e032cb “पुलिस ने रुचिखंड पहुंचकर लोगों से बात कर तेंदुए की वायरल तस्वीर को AI जनरेटेड साबित किया।div
div class=”f46ba790″पुलिस ने रुचिखंड पहुंचकर लोगों से बात कर तेंदुए की वायरल तस्वीर को AI जनरेटेड साबित किया।div
divdiv

गोसाईगंज में भी तेंदुए की आहट

गोसाईगंज क्षेत्र के वसरहिया गांव में रेलवे लाइन के पास तेंदुआ दिखा। गांव वालों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला और पुलिस को सूचना दी। वन विभाग ने देर रात जंगल में कॉम्बिंग की लेकिन तेंदुए के पगचिह्न नहीं मिले। फॉरेस्टर योगेश मिश्रा ने इसे “फिशिंग कैट” होने की आशंका जताई है।

कैंट और आशियाना इलाके में जहां तेंदुआ दिखा, वहां से कुछ ही दूरी पर शहर के प्रसिद्ध हनुमान सेतु मंदिर, नवग्रह मंदिर और दुर्गा मंदिर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम की आरती और पूजा-अर्चना में लोग कम आने लगे हैं। माहौल में डर साफ झलक रहा है।

 

 

अखिलेश यादव के पोस्ट पर BJP का पलटवार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तेंदुआ वाले एक्स पोस्ट पर BJP ने पलटवार किया है। प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ने कहा- सपा सुप्रीमो ने तस्वीर को बिना जांचे-परखे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। इसमें वन विभाग ने अपनी तहकीकात में लखनऊ के रिहायशी इलाकों तेंदुए देखे जाने की बात को भ्रामक और तस्वीरों को AI जनरेटेड बताया।

मामले पर DFO सितांशु पांडे ने तेंदुआ न होने की पुष्टि भी की। इसके बावजूद अखिलेश यादव अपने झूठे एजेंडे को लेकर लगातार जनता के सामने बेनकाब हो रहे हैं। यूपी की जनता अब अखिलेश पर सवाल कर रही है कि जब वह सीएम थे तो क्या इसी झूठ और भ्रम से काम कर रहे थे?

div class=”f3e032cb “भाजपा प्रवक्ता ने कहा- अखिलेश यादव झूठा एजेंडा चलाते हैं।div
div class=”f46ba790″भाजपा प्रवक्ता ने कहा- अखिलेश यादव झूठा एजेंडा चलाते हैं।div
divdiv

तेंदुआ दिखने पर इन नंबरों पर करें कॉल

CUG: 7839434282

सेक्शन ऑफिसर कैंटोनमेंट: 9838583846

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें