
बच्ची के पिता के अनुसार, घटना 27 सितंबर की है। उस दिन वह और उनकी पत्नी अपने-अपने काम पर गए हुए थे। घर पर उनके दोनों बच्चे 8 साल का बेटा और 5 साल की बेटी अकेले थे। दोपहर करीब 1:30 बजे जब पत्नी काम से वापस लौटीं, तो बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला 8 साल का लड़का अंडरवियर उतारने के लिए कह रहा था। बच्ची ने ऐसा करने से इनकार कर दिया।
शाम को जब पिता काम से घर लौटे तो पत्नी ने उन्हें पूरी बात बताई। इसके बाद उन्होंने तुरंत इंदिरानगर थाने में जाकर पूरे मामले की जानकारी दी और आरोपी बच्चे के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिता की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है। इंदिरानगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

