div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
कैंट थाने में दर्ज हुई शिकायत के मुताबिक, पीड़िता 2 सितंबर को ऑटो से घर लौट रही थीं, तभी एक अनजान व्यक्ति ने नौकरी लगवाने के नाम पर उन्हें अपना मोबाइल नंबर दे दिया। पीड़िता ने कुछ दिन बाद उस नंबर पर कॉल किया, तो व्यक्ति ने खुद को शत्रुधन पाल बताया और कहा कि वह फिलहाल दिल्ली में है। वादा किया कि लखनऊ आकर संपर्क करेगा और नौकरी लगवाएगा।
तेलीबाग में मिलने के लिए बुलाया
18 सितंबर की सुबह करीब 10–11 बजे, आरोपी शत्रुधन पाल ने महिला को फोन कर तेलीबाग में मिलने बुलाया। वहां से आरोपी ने महिला को अपनी गाड़ी में बैठाया और कमांड हॉस्पिटल की ओर ले गया। रास्ते में उसने महिला से होटल चलने का दबाव बनाया, जिसे महिला ने मना कर दिया।
महिला ने सदर मोड़ पर संस्कृत पाठशाला के पास गाड़ी रोकने को कहा। जैसे ही गाड़ी रुकी, आरोपी ने गंदी नीयत से महिला के प्राइवेट पार्ट छूने लगा। घबराई महिला ने तुरंत गाड़ी से उतरकर आरोपी का वीडियो बना लिया। महिला का कहना है कि आरोपी ने जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दी। कैट थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




