Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

मेरा पति पाकिस्तानी एजेंसियों से जुड़ा है लखनऊ में महिला बोली देश विरोधी गतिविधियों में शामिल घर ISI एजेंट आते थे

October 9, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ के कैसरबाग इलाके में रहने वाली 24 साल की महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि उसके पति जीशान अख्तर का पाकिस्तान की एजेंसियों से सीधा संपर्क है। पाकिस्तान के सेना अधिकारी से भी उसके संबंध हैं। वह कई बार पाकिस्तान जा चुका है। वह देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

महिला की मांग है कि पति के पासपोर्ट, विदेश यात्रा रिकॉर्ड और पाकिस्तानी संबंधों की जांच की जाए। महिला ने इसकी लिखित शिकायत पुलिस आयुक्त को दी है। उसके आधार पर उसके पति के खिलाफ कैसरबाग थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पाकिस्तान से नजदीकियां, 20 मिनट में मिला वीजा

कैसरबाग की सानिया शाहिद उर्फ जकिया खातून ने बताया कि पति जीशान अख्तर के पाकिस्तान के लोगों से करीबी संबंध है। जीशान उनसे खुद कह चुका है कि पाकिस्तान में उसका आना-जाना लगा रहता है। महज 20 मिनट में उसे वीजा मिल गया था। उसके रिश्ते वहां के एक मिलिट्री अफसर से भी हैं।

सानिया का कहना है कि ससुराल में कुछ लोग मिलने आते थे, जिन्हें लेकर जीशान बाहर चला जाता था। कभी भी उनके सामने बातचीत नहीं करता था। उनको शक है कि ये लोग पाकिस्तान से जुड़े एजेंट हो सकते हैं।

2023 में दोनों का हुआ था निकाह

सानिया का कहना है कि उनका निकाह 14 नवंबर 2023 को फतेहपुर निवासी जीशान अख्तर से हुआ था। शादी में मायकेवालों ने लाखों रुपए का सामान, जेवर, बर्तन और उपहार दिया। कार न मिलने से पति और उसके परिवार वाले नाराज हो गए। बाद में पिता ने 2 लाख रुपए देकर कार भी दिलाई, लेकिन ससुरालवालों का बर्ताव फिर भी नहीं बदला।

सानिया ने बताया कि जब वह गर्भवती हुई, तो ससुरालवालों ने इलाज तक नहीं कराया और मायके भेज दिया। 16 जनवरी 2025 को एक निजी अस्पताल में उन्होंने बेटी को जन्म दिया।

बच्ची का मुंह दबाकर मारने की कोशिश की

आरोप है कि बेटी पैदा होने से जीशान इतना नाराज हुआ कि उसने बच्ची का मुंह दबाकर मारने की कोशिश की। इस घटना का वीडियो भी उनके पास है। सानिया ने पति के खिलाफ कोर्ट में भरण-पोषण का केस भी दायर किया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें