div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में किशोरी के साथ दोस्त ने रेप किया। दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम पर हुई थी। दोस्ती का हवाला देकर युवक ने किशोरी को मिलने बुलाया और फिर नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया। पीड़ित ने इस मामले में विभूति खंड थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ लिया गया है।
div class=”
cf559a0e
b06c8b9b
“
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
आशियाना निवासी किशोरी इंटर की छात्रा है। कुछ दिन पहले उसकी इंस्टाग्राम पर इंदिरानगर सेक्टर-10 निवासी तौकीर आलम से जान-पहचान हुई थी। बातचीत के बाद दोनों में दोस्ती हो गई। तौकीर आलम ने बुधवार को छात्रा को मिलने के लिए बुलाया। विभूति खंड स्थित डीएलएफ माई पैड में वह उससे मिलने पहुंची।
मौके से पकड़ा गया आरोपी
आरोप है कि कमरे में आरोपी ने छात्रा को कुछ पिलाया, जिससे वह बदहवास हो गई। इसी बीच तौकीर ने उसके साथ रेप किया। घरवालों को किसी तरह घटना की भनक लग गई। वे मौके पर पहुंचे और आरोपी को वहीं से पकड़ लिया।
किशोरी की हालत खराब थी। होश आने पर उसने पूरी घटना बताई। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर विभूति खंड अमर सिंह ने बताया कि आरोपी पर रेप और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। जल्द ही पीड़िता का बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराया जाएगा।




