
लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित स्नेहालया अनाथालय से दो किशोरियां गायब हो गईं। संस्था की प्रभारी सिस्टर ग्रेस ने गुडम्बा थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्नेहालया में अनाथ बच्चियां रहती हैं। इनमें से पारुल (15) पुत्री अम्बिका मिश्रा और चांदनी (17) पुत्र बाबू, दोनों पारा की रहने वाली हैं। बताया गया कि ये दोनों 24 अक्टूबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे बिना बताए कहीं चली गईं।
परिसर में खोजबीन की गई
सिस्टर ग्रेस ने बताया- जब दोनों नहीं मिलीं तो पूरे परिसर में खोजबीन की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर सूचना दी। गुडम्बा पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। दोनों किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों और परिचितों से पूछताछ शुरू कर दी है।

