Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में जन्मदिन पार्टी में चली गोली:मोबाइल बंद करके बर्थ-डे ब्वॉय फरार, लॉन में दावत चल रही थी

By admin · November 2, 2025 · 1 min read

लखनऊ के IIM रोड स्थित भारत लान में जन्मदिन की पार्टी के दौरान अराजकतत्वों ने असलहों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। अजीज नगर चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह की तहरीर पर मड़ियांव पुलिस ने बर्थ-डे ब्वॉय अभिषेक सिंह बाबू और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्रा ने बताया- 27 अक्तूबर को अलीगंज सेक्टर क्यू निवासी अभिषेक सिंह बाबू का जन्मदिन था। उसने IIM रोड स्थित भारत लान में अपने दोस्तों और परिचितों के साथ पार्टी आयोजित की थी।

लॉन में मची अफरा-तफरी

इस दौरान अभिषेक और उसके साथियों ने असलहों से हवाई फायरिंग की। जिससे लान के अंदर और बाहर अफरा-तफरी मच गई। वीडियो शनिवार को सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि आयोजन अभिषेक ने कराया था।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि अभिषेक का मोबाइल फोन बंद है। वह फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर अन्य साथियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभिषेक पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

और खबरें