लखनऊ में चला आरपीएफ का बुलडोजर, 30 अवैध दुकानें जमींदोज:नोटिस की समय सीमा खत्म हुई शुरू की ताबड़तोड़ कार्रवाई

Date:

लखनऊ के मवैया क्षेत्र में शुक्रवार को रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया। आरपीएफ की टीम ने तिवारी होटल के पास रेलवे की भूमि पर वर्षों से बनी 30 दुकानों को जमींदोज कर दिया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी तरह की स्थिति को नियंत्रण में रखा जा सके।

सूत्रों की मानें तो रेलवे की यह जमीन लंबे समय से स्थानीय दुकानदारों के अवैध कब्जे में थी। आरपीएफ ने इन दुकानों के मालिकों को कई दिन पहले नोटिस जारी कर जमीन खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन समय सीमा बीत जाने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह RPF ने अभियान शुरू किया और बुलडोजर के जरिए सभी अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिए।

कार्रवाई के दौरान आरपीएफ और पुलिस बल तैनात रहा।
कार्रवाई के दौरान आरपीएफ और पुलिस बल तैनात रहा।

पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में चला बुलडोजर

कार्रवाई के दौरान मौके पर आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। प्रशासन ने सुरक्षा के तहत मवैया इलाके में वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए रोक दी थी। आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुटने लगी, लेकिन पुलिस ने किसी भी तरह के विरोध या विवाद को सख्ती से रोक दिया।

आरपीएफ ने घरों-दुकानों का अतिक्रमण वाले हिस्सों को तोड़ दिया।
आरपीएफ ने घरों-दुकानों का अतिक्रमण वाले हिस्सों को तोड़ दिया।

रेलवे की जमीन पर दोबारा कब्जा नहीं होने की चेतावनी

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध निर्माण या कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम ने साफ किया कि जो भी व्यक्ति दोबारा इस भूमि पर कब्जा करने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नगर पंचायत अध्यक्ष रुपैडिहा ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप ।

उन्होंने आरोप लगाया ईओ रुपईडिहा 6 माह से कार्यालय...