
रायल एन्क्लेव, फैजाबाद रोड स्थित फ्लैट में रहने वाली मधु जैन (74) पत्नी स्वर्गीय ललित कुमार जैन ने बताया कि उनका बेटा अमित कुमार (44) बेरोजगार और शारीरिक रूप से दिव्यांग है। अंतिया तालाब झांसी निवासी मधु खरे पुत्री रमेश कुमार खरे ने शादी का झांसा देकर अमित से नजदीकी बढ़ाई और उसी दौरान उनके एक्सिस बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कराकर लगभग एक करोड़ रुपए हड़प लिए। इसके अलावा घर में रखें कीमती जेवर भी अपने साथ लेकर चली गई।
मधु जैन ने बताया कि ठगी का पता चलने पर उन्होंने साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद साइबर सेल ने आरोपी महिला के कोटक महिंद्रा बैंक समेत अन्य खातों में करीब 52 लाख रुपए होल्ड करा दिए हैं।
पीड़िता का आरोप है कि कार्रवाई के बाद आरोपी महिला मधु खरे लगातार फोन कॉल और मैसेज के जरिए जान से मारने की धमकियां दे रही है। मधु जैन ने बीबीडी थाने में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मामले में इंस्पेक्टर बीबीडी राम सिंह का कहना है साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है।

