पुराने लखनऊ में फ्लैग मार्च-हनुमान सेतु मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई:हजरतगंज चौराहा-एयरपोर्ट पर वाहनों की तलाशी, DCP सेंट्रल बोले- सतर्क रहें

Date:

दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद लखनऊ में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। पुराने शहर में देर शाम फ्लैग मार्च निकाला गया। हनुमान मंदिर और उत्तराखंड महोत्सव स्थल पर पुलिस ने सघन जांच की। इससे पहले हजरतगंज समेत प्रमुख चौराहों पर दिनभर वाहनों की चेकिंग की गई।

हजरतगंज चौराहे पर पुलिस की ओर से सुबह से ही चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान चार पहिया वाहनों की तलाशी ली गई। मौके पर डॉग स्क्वॉड की टीम और बम डिस्पोजल यूनिट भी मौजूद रही।

DCP वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ पुराने लखनऊ में फ्लैग मार्च निकाला।
DCP वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने फोर्स के साथ पुराने लखनऊ में फ्लैग मार्च निकाला।
लखनऊ में हनुमान मंदिर परिसर में डॉग स्क्वायड जांच करते हुए।
लखनऊ में हनुमान मंदिर परिसर में डॉग स्क्वायड जांच करते हुए।
उत्तराखंड महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।
उत्तराखंड महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी।

डीसीपी सेंट्रल विक्रांत वीर ने बताया- शहर के सभी प्रमुख इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों और सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। शहर के लोग किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे शांत रहें, अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ सहयोग करें।

पुराने लखनऊ में फ्लैग मार्च निकाला

DCP वेस्ट विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस फोर्स के साथ बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट, चौक, नक्खास इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस अधिकारियों को फील्ड में रहने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने हनुमान मंदिर परिसर और उत्तराखंड महोत्सव में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।

लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों-गाड़ियों की जांच

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सरोजनी नगर पुलिस और एयरपोर्ट सिक्योरिटी ने चेकिंग अभियान चलाया। एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली प्रत्येक कार की जांच की गई। पुलिस ने 100 से अधिक वाहनों की तलाशी ली।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 100 से अधिक वाहनों की तलाशी ली गई।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर 100 से अधिक वाहनों की तलाशी ली गई।

एयरपोर्ट चौकी प्रभारी निशु चौधरी ने बताया- वाहनों और यात्रियों की जांच अनिवार्य रूप से की जा रही है। सुबह से सैकड़ों वाहनों की तलाशी हो चुकी है और स्थिति सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related