Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में चप्पल से पुलिसकर्मियों को पीटा:महिला कॉन्स्टेबल का हाथ काटा, कार में बीयर पार्टी करने से मना किया था

November 12, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ के नाका हिंडोला में सोमवार-मंगलवार देर रात बीयर पार्टी कर रहे चार लोगों ने पुलिस से बदतमीजी की। बीच सड़क पर गाड़ी रोककर शराब पी रहे लोगों को मना करने पर महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक महिला ने दरोगा की कॉलर पकड़कर वर्दी फाड़ने की कोशिश की और महिला कॉन्स्टेबल के हाथ में दांत से काट लिया।div
div
div class=”cf559a0e b06c8b9b rendered filled” data-atd-fill-state=”filled”
divdiv
div

इंस्पेक्टर नाका श्रीकांत राय ने बताया- एसआई अमजद अली सोमवार-मंगलवार रात नाका हिण्डोला थानाक्षेत्र में सिपाही अशोक और अनूप के साथ गश्त पर थे। जब टीम बांस मंडी चौराहे के पास पहुंची तो ऑल्टो कार खड़ी दिखी। जांच के दौरान उसमें एक महिला और तीन पुरुष बीयर पीते मिले।

टोकने पर महिला भड़की

जिन्हें टोकने पर महिला भड़क उठी। महिला ने दरोगा से अभद्रता करते हुए वर्दी उतरवाने की धमकी दी। पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन न मानने पर थाने से महिला कॉन्स्टेबल रानी वर्मा, शशि देवी, किरण और फरहीन रिजवी को बुलाया गया।

महिला कॉन्स्टेबलों ने काबू किया

पुलिस पूछताछ में महिला ने अपना नाम मानसी बताया। उसने एसआई अमजद अली की कॉलर पकड़कर वर्दी फाड़ने की कोशिश की। जिससे एसआई की शर्ट की बटन टूट गई। महिला कॉन्स्टेबलों ने किसी तरह उसे काबू में किया। इस दौरान महिला ने कॉन्स्टेबल फरहीन रिजवी और किरण के हाथ में दांत से काट लिया।

मारपीट और गाली-गलौज की

इसके बाद महिला को गाड़ी में बैठाकर थाने लाया गया। थाने में भी उसने महिला कॉन्स्टेबलों से मारपीट और गाली-गलौज की। महिला ने चप्पल से पुलिसकर्मियों को मारा। घटना में घायल महिला सिपाहियों को बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। महिला और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा चुकी है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें