Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

भाजपा की जीत पर तारीफ की तो डॉक्टर को पीटा:लखनऊ में डेंटिस्ट का गुस्से में अंगूठा चबा लिया, PM और CM को दी गाली

November 18, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद लखनऊ में BJP की तारीफ करना एक डेंटिस्ट को भारी पड़ गया। उसने इतना कहा कि जो मेहनत करेगा, वही जीतेगा। इतने में ही उसके पड़ोस के मेडिकल स्टोर वाले ने ईंट-गुम्मे बरसा दिए। दौड़कर उसका अंगूठा चबा लिया।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

डेंटिस्ट ने कहा- हम केवल बात कर रहे थे। वह पहले से चिढ़ा रहा होगा। BJP की जीत की बात सुनते ही उसने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जमकर गाली देनी शुरू कर दी। इस पर जब उसे मना किया तो उसने मेरे ऊपर ही हमला कर दिया।

div class=”f3e032cb “यह तस्वीर डेंटिस्ट श्रवण कुमार तिवारी की है। इनका आरोप है कि BJP की तारीफ करने पर पिटाई की गई।div
div class=”f46ba790″यह तस्वीर डेंटिस्ट श्रवण कुमार तिवारी की है। इनका आरोप है कि BJP की तारीफ करने पर पिटाई की गई।div

घटना चिनहट थाना क्षेत्र के मल्हौर की है। पीड़ित डेंटिस्ट श्रवण कुमार तिवारी ने चिनहट थाने में शिकायत दी है। इसमें बताया- वह निजामपुर मल्हौर में सौर्य डेंटल क्लिनिक चलाते हैं। शनिवार शाम को क्लिनिक बंद करके घर जा रहे थे। तभी क्लिनिक के पास एक परिचित मिल गए, जिससे वह बातचीत करने लगे।

उस दौरान बिहार में आए नतीजों में BJP की सीट की बात होने लगी। तभी क्लिनिक के बगल में मेडिकल स्टोर चलाने वाला चंद्र प्रकाश यादव बातचीत सुनकर गाली देने लगा। इस पर उसे समझाने की कोशिश की तो उसने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जब उसे रोकने की कोशिश की तो अंगूठे में दांत से काट लिया फिर ईंट और गुम्मों से मारने लगा।

ने डॉक्टर श्रवण तिवारी से बात की। श्रवण ने कहा- शुक्रवार को अपनी क्लिनिक पर था। बिहार इलेक्शन की काउंटिंग खत्म होने के बाद क्लिनिक बंद करके घर के लिए निकला था। क्लिनिक के बगल में ही एक टेलर हैं, उन्होंने बोला- बिहार में BJP की अच्छी सीटें आई हैं।

उनकी बात का जवाब देने के लिए मैंने कहा- हां, सीटें अच्छी आई हैं, वैसे भी जो मेहनत करेगा वही आगे बढ़ेगा। बिहार में BJP ने मेहनत की, आगे बढ़ी। हमारी बातें बगल में मेडिकल स्टोर चलाने वाला चंद्र प्रकाश यादव सुन रहा था। उसने दुकान के अंदर से गाली दी। लेकिन मैंने अनदेखा कर दिया।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″डॉक्टर श्रवण तिवारी ने बताया- पड़ोसी मेडिकल स्टोर संचालक ने पहले गाली थी। अनसुना करने पर यहां तक आ गया।div

divdiv

मैंने पूछ लिया था कि मोदी-योगी ने क्या बिगाड़ा

डॉक्टर श्रवण ने कहा- चंद्र प्रकाश नहीं रुका। गाली देते हुए दुकान के बाहर निकल आया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गाली देने लगा। जब मैंने और टेलर ने विरोध किया और बोला- गाली क्यों दे रहे हो? आखिर योगी और मोदी ने आपका क्या बिगाड़ा है? आज इनकी सरकार है, कल किसी और की होगी। जो मेहनत कर रहा है, वो जीत रहा है। इसमें बुरा लगने की क्या बात है?

दुकान के अंदर से डंडा लाकर मारा

इस पर चंद्र प्रकाश बौखला गया और दुकान के अंदर जाकर डंडा ले आया। बाहर आते ही मेरे पेट पर जोर से मार दिया। फिर पैर में मारा। बचने के लिए चंद्रप्रकाश को पीछे धक्का दिया। इसके बाद फिर आगे बढ़ा तो रोकने के लिए उसकी तरफ हाथ किया।

तभी एक अंगूठा उसके मुंह में चला गया। जिसे चंद्र प्रकाश ने चबा लिया। अंगूठे से खून बहने लगा। इसके बाद उसे धक्का दिया तो उसने गला पकड़ लिया। गले से मेरी चेन खींच ली। इसके बाद थाने जाकर शिकायत की और अपनी दवा कराई।

div class=”f3e032cb “डॉक्टर श्रवण तिवारी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक ने उनका अंगूठा चबा लिया।div
div class=”f46ba790″डॉक्टर श्रवण तिवारी ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक ने उनका अंगूठा चबा लिया।div
divdiv

दुकान मालिक को लेकर क्लिनिक पहुंचा

डॉक्टर श्रवण ने बताया-अगले दिन चंद्र प्रकाश दुकान के मालिक जसवंत यादव को लेकर पहुंचा। दोनों शराब के नशे में थे। जान से मारने की धमकी देने लगे। मैं पेशेंट देख रहा था। इस पर उनको समझाकर भेज दिया। अब आरोपी की तरफ से राजेश यादव नाम के व्यक्ति कॉल करके मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहा है।

दुकान खाली करने की दे रहे धमकी

मालिक जसवंत अब दुकान छोड़ने की धमकी दे रहा है। जबकि उनके ऊपर 50 हजार रुपए पहले से एडवांस है। आरोपियों की धमकी से अब डर लगने लगा है। घर आते-जाते कुछ करवा न दें। फिलहाल अब दुकान छोड़ने का मन बना लिया है। दुकान कहीं और देखकर क्लिनिक शिफ्ट कर लेंगे।

div class=”f3e032cb “डॉक्टर श्रवण तिवारी ने आरोप लगाया कि मालिक दुकान खाली करने का दबाव बना रहा है।div
div class=”f46ba790″डॉक्टर श्रवण तिवारी ने आरोप लगाया कि मालिक दुकान खाली करने का दबाव बना रहा है।div
divdiv

बिना लाइसेंस चला रहे मेडिकल

चंद्र प्रकाश क्लिनिक के बगल में मेडिकल स्टोर चलाता है। उसने बोला था कि पेशेंट को दवाई लेने के लिए भेजा करिए। बगल में होने की वजह से पेशेंट भेज देता था। लेकिन बाद में पता चला कि जो दवा लिखो वो नहीं देता था।

जानकारी हुई कि बिना डिग्री और बिना लाइसेंस के फर्जी तरीके से मेडिकल स्टोर चला रहा है। उसके बाद से मरीजों को भेजना बंद कर दिया था। इस बात से भी वह काफी गुस्साया हुआ था। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्रा का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें