लखनऊ के विकासनगर स्थित सचिवालय कॉलोनी के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्कूटी पर बैठे युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

Date:

लखनऊ के विकासनगर स्थित सचिवालय कॉलोनी के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्कूटी पर बैठे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर बैठकर चाय पी रहे युवक को कार में फंसाकर चालक करीब 20 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इसके बाद भागने के दौरान कार सवार ने आगे कई अन्य वाहनों को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान बाराबंकी के पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह की कार में भी जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि उनकी बेटी बाल-बाल बच गई।

हंगामा बढ़ता देख आसपास के लोगों ने भागने की कोशिश कर रहे चालक को कार समेत पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

विकासनगर थाना प्रभारी आलोक सिंह के मुताबिक पुरनिया निवासी यश शाम करीब 7 बजे कार से जानकीपुरम की ओर जा रहा था। तभी सचिवालय कॉलोनी के पास उसकी कार अनियंत्रित हो गई। उसी दौरान सबौली निवासी मुजीबुर्रहमान उर्फ मुजीब दुकान के बाहर स्कूटी पर बैठकर चाय पी रहे थे। कार ने सीधे उन्हें रौंद दिया, जिससे वह कार में फंसकर दूर तक घिसटते चले गए। मुजीब गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए भेजा गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

नगर पंचायत अध्यक्ष रुपैडिहा ने अधिशासी अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप ।

उन्होंने आरोप लगाया ईओ रुपईडिहा 6 माह से कार्यालय...