Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

रुपईडीहा। नगर पंचायत रुपईडीहा के पश्चिम गांव सभा शिवपुर मोहरनिया मे गौशाला स्थित है। यहां 1 सौ 75 गोवंश हैं। इनके लिए न भूसा है, न नमक है, न हरा चारा है व न ही खली है।

November 21, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

गोवंश भूखों मर रहा है शिवपुर मोहरनिया गौशाला का।

रुपईडीहा। नगर पंचायत रुपईडीहा के पश्चिम गांव सभा शिवपुर मोहरनिया मे गौशाला स्थित है। यहां 1 सौ 75 गोवंश हैं। इनके लिए न भूसा है, न नमक है, न हरा चारा है व न ही खली है।

div style=”width: 0px;” class=”wp-video”div

गौशाला में जाकर देखा गया तो गोवंशों की हड्डी पसलियां साफ दिख रही थी। भूख के मारे पेट पिचका हुआ था। पानी की कोई व्यवस्था नही थी। एक वाटर टैंक में कीचड़ भरा था व घास उगी थी। एक वाटर टैंक में नाम मात्र का पानी था। गायों के चरने के लिए कटा हुआ धान का पुआल पड़ा था। समीप कटे पुआल का गोदाम में ढेर लगा था। 2 ,3 गोवंश मरणासन्न थे। इस सम्बंध में वहां मौजूद भुरऊ व मतलूब अली से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि धान का कटा पुआल ही मिलता है। और कुछ नही।

प्रदेश सरकार गौशालाओं के लिए भारी भरकम रकम खर्च कर रही है। परंतु यह गौशाला दुर्दशा की शिकार है। घूम कर देखा गया तो सीसीटीवी कैमरे भी बंद पड़े मिले। बहुत कम गोवंशों के कानों में टैग लगे देखे गए। एक टैग 951003 देखा गया। गौशाले मे 2, 3 गोवंश बीमार पड़े देखे गए। उन्हें देखने वाला कोई नही। चौकीदारों से जब पूछा गया तो वे बोले कि डॉक्टर यहां कभी कभार ही आते हैं। हरे चारे की कोई व्यवस्था नही देखी गयी।

इस सम्बंध में जब पशु चिकित्सक डॉ अंकुर बिहारी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस समय मैं बीमार हूं। कई दिनों से गौशाला नही जा पाया। उन्होंने यह भी बताया कि इस गौशाला में 1 सौ 75 गोवंश पंजीकृत हैं। प्रत्येक गोवंश के पालन पोषण पर सरकार 50 रुपये प्रतिदिन देती है इस प्रकार इस गौशाला में 8 हजार 7 सौ 50 प्रतिदिन आ रहा है। परंतु गौशाला के बगल से गुजर रहे ग्रामीणों से बात की गई उन्होंने बताया कि बगल में हमारे खेत हैं। हम जब आते हैं तो देखते हैं कि कोई डॉक्टर नही आता। बीमार गौवंशों का इलाज नही होता।


इस सम्बंध में बताया गया कि यहां महिला पर प्रीति गुप्ता हैं। इनके पति राजकुमार गुप्ता ही गांव सभा का संचालन करते हैं। राजकुमार गुप्ता गांव में मिले नही। फोन करने पर उन्होंने कहा कि मेरे बिना अनुमति के आप गौशाला क्यों चले गए। उन्होंने धमकी भी दी और कहा कि मेरे ऊपर रुपईडीहा थाने में गबन की प्राथमिकी दर्ज हुई थी। परंतु मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ पाया। मैंने सबका मुंह बंद कर दिया।


इस संबंध में जब बीडीओ नवाबगंज से बात करने की कोशिश की गई तो कई बार फोन करने पर उनका फोन ही नही उठा। जब एडीओ पंचायत अधिकारी नवाबगंज विकास अवस्थी तो उन्होंने कहा कि सोमवार को मैं गौशाला देखने जाऊंगा। इसकी व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।


क्या कहते हैं बीडीओ नवाबगंज।
इस सम्बंध में जब खंड विकास अधिकारी नवाबगंज राहुल पांडेय से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं एडीओ पंचायत को भेजूंगा। त्रुटियां मिली तो आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

रुपईडीहा
21/11/2025

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें