div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″लखनऊ में कई जगह पर चेकिंग अभियान चलाया गया। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ के स्कूलों और सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद पुलिस अलर्ट हो गई है। जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा। बम और डॉग स्क्वॉड भी अलर्ट हो गया है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर विशेष निगरानी की जा रही।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
धमकी भरा लेटर सोमवार दोपहर लुलु मॉल के बाथरूम में मिला। जिसमें लिखा था- 24 घंटे के भीतर लखनऊ के कई स्कूलों, सरकारी इमारतों और प्रमुख भवनों को बम से उड़ा दिया जाएगा। लेटर में किसी व्यक्ति या संगठन का नाम नहीं है। पुलिस लेटर की जांच कर रही है। मॉल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। जिससे पता चल सके कि धमकी भरा लेटर किसने रखा?
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ की इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पुलिस वाहनों और दुकानों की छानबीन कर रही। बम और डॉग स्क्वॉड भी साथ है।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″धमकी भरा लेटर मिलने के बाद डॉग स्क्वॉड छानबीन कर रहा है।div
divdiv
सफाई कर्मचारी को मिला लेटर
लुलु मॉल में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे बाथरूम में एक लेटर मिला। सफाई कर्मचारियों ने लेटर पढ़ा तो वह वह घबरा गए। उन्होंने लुलु मॉल के सिक्योरिटी इंचार्ज को इसकी जानकारी दी। मॉल प्रबंधन ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। बम और डॉग स्क्वॉड के साथ स्थानीय पुलिस पहुंची। मॉल के चप्पे-चप्पे की जांच की।
बम और डॉग स्क्वॉड ने शुरू की छानबीन
अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जितेंद्र दुबे ने बताया- लेटर में लखनऊ की कई प्रतिष्ठित इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके बाद हजरतगंज, विधानसभा समेत कई जगहों पर डाग स्क्वॉड, बीडीएस के साथ पुलिस टीम चेकिंग कर रही है। गाड़ियों सहित संदिग्ध लोगों और चीजों को चेक किया जा रहा है। हालांकि कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जितेंद्र दुबे ने कहा- पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। संदिग्धों की जांच की जा रही है। अब तक कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु नहीं मिली है।div




