सरकार की किसान-हितैषी पहल: नानपारा में हुआ निःशुल्क मसूर बीज वितरण

Date:

नानपारा (बहराइच)। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (दलहन योजनान्तर्गत) के तहत निःशुल्क दलहनी बीज मिनीक्रिस्ट (मसूर) का वितरण 28 नवंबर को कृषि विभाग द्वारा कृपाराम वर्मा, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा भाजपा के मिल स्थित रूपईडीहा रोड पर किया गया, जहां विभागीय टीम की उपस्थिति में किसानों को दलहन उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से उन्नत किस्म का बीज उपलब्ध कराया गया।

कार्यक्रम में लगभग 50 लाभार्थी किसानों को 10-10 किलो मसूर बीज वितरित किया गया। कृषि अधिकारी अमर सिंह और सहायक अनिल सिंह व मुकेश कुमार ने किसानों को दलहन खेती के तकनीकी लाभ, समय पर बुवाई और पोषक तत्व प्रबंधन की जानकारी दी।

जिलाध्यक्ष कृपाराम वर्मा ने कहा कि दलहन फसलें मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, नाइट्रोजन स्थिरीकरण और कम लागत में अधिक पोषण देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

मिनीक्रिस्ट मसूर किस्म उच्च उत्पादकता वाली प्रजाति है, जो रबी सीजन में बेहतर पैदावार सुनिश्चित करती है। कार्यक्रम में मौजूद ब्लॉक प्रमुख बलहा विजय वर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही किसान-हितैषी योजनाएँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि निःशुल्क बीज वितरण से न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि किसानों की आय में भी सीधा लाभ होगा। इस दौरान किसान बीरचंद वर्मा, ओमकार वर्मा, शोभाराम, इंद्रसेन, चंद्रप्रकाश, सोनू सहित कई किसान मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक साल से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे होम्योपैथी डॉक्टर।

लखनऊ। प्रदेश के होम्योपैथी विभाग में चयनित 68 चिकित्सकों...

भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक भी झुलसा,, हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम‌

मिहींपुरवा बहराइच -नानपारा लखीमपुर हाईवे के दिक्षित ढाबा से...