Skip to content
September 26, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह पर एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है।

December 3, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अन्तरराज्यीय गिरोह पर एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने गोसाईगंज इलाके में सुल्तानपुर रोड स्थित गब्बर ढाबा के पास से टाटा सफारी में सवार दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 523 ग्राम प्रतिबंधित ड्रग MDMA की खेप बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपए है।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

एसटीएफ पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही की टीम लगातार नशा तस्करों के नेटवर्क पर नजर रख रही थी। इस दौरान जानकारी मिली थी कि सफारी सवार दो तस्कर भारी मात्रा में ड्रग्स लेकर गुजरने वाले हैं। सूचना पर टीम ने घेराबंदी करके गब्बर ढाबा के पास सुल्तानपुर रोड गोसाईगंज से बुधवार सुबह करीब 9 बजे गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों की पहचान लोधिपुरवा खंदारी बाजार लालबाग निवासी मोहम्मद मुजीब और सुरियावां संत रविदास नगर भदोई निवासी मुकेश सिंह के रुप में हुई।

div class=”f3e032cb “आरोपियों के पास बरामद नशीला पदार्थ।div
div class=”f46ba790″आरोपियों के पास बरामद नशीला पदार्थ।div
divdiv

घर में ही बनती थी MDMA ड्रग

पूछताछ में गिरफ्तार तस्करों ने खुलासा किया कि वो एक गैंग से जुड़े हैं, जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मुंबई और बिहार तक MDMA की सप्लाई करता है। गिरोह का मास्टरमाइंड मोहम्मद मुजीब अपने घर में ही अलग-अलग रसायनों को मिलाकर MDMA तैयार करता था।

मुजीब ने बताया कि उसे यह ड्रग तैयार करना वाराणसी निवासी अभय सिंह ने सिखाया था। अभय सिंह पहले मुंबई में MDMA के साथ पकड़ा जा चुका है और हाल ही में जेल से बाहर आया है। बरामद ड्रग की सप्लाई अभय सिंह, उसके भाई अनुज और मुकेश के जरिए लखनऊ से वाराणसी भेजी जा रही थी।

कई राज्यों में सप्लाई का नेटवर्क

तस्करों ने कबूला कि वे पिछले काफी समय से खरीदारों की मांग के हिसाब से MDMA तैयार कर यूपी के कई जिलों सहित अन्य राज्यों में भी सप्लाई कर रहे हैं। एसटीएफ की कार्रवाई के बाद गिरफ्तार दोनों तस्करों के खिलाफ गोसाईगंज थाने में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें