div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया- पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। स्थानीय लोगों और संदिग्धों से पूछताछ की। सीसीटीवी फुटेज-मुखबिर की सूचना के आधार पर देवेन्द्र सिंह (24) और सूरज पाल (24) को गिरफ्तार किया। देवेन्द्र कानपुर और उसका दोस्त राम स्वरुप विशाल खंड-2 का ही रहने वाला है।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पुलिस ने बुधवार को विनीत खंड इलाके से आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया।div
लखनऊ के गोमतीनगर में सोमवार को रिटायर्ड IAS के घर के बाहर अजीब ढंग से रखा हुआ महिला का शव मिला था। शव को सड़क के किनारे नाली के ऊपर दीवार के सहारे रखा गया था। आने-जाने वाले लोगों को घंटों तक यही लगता रहा कि कोई महिला बैठी है। जब वह दोपहर तक अपनी जगह से हिली नहीं तो पुलिस को सूचना दी गई थी।
पुलिस पहुंची तो पता चला कि वह किसी महिला की डेडबॉडी है। शरीर पर चोट के कई निशान थे। पूरे शरीर पर घसीटने की वजह से मिट्टी लगी हुई थी। पैरों में भी पकड़ने के निशान बने थे। महिला अलीगंज सेक्टर- बी की रहने वाली थी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″महिला का शव कुछ इस तरह से सड़क किनारे दीवार के सहारे टिकाकर रखा गया था।div
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″पुलिस के पहुंचने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई थी।div
सेक्स और शराब के रुपए मांगने पर बिगड़ी बात
अभियुक्त देवेन्द्र ने पूछताछ में पुलिस को बताया- सोमवार रात 8 बजे अपने ई-रिक्शा से नवाब पुरवा ठेके पर शराब लेने गया था। रेलवे स्टेशन गोमती नगर के पास महिला ने हाथ देकर रोका और ई रिक्शा में बैठ गई। रास्ते में उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला ने कहा- हमको शराब पिलाओगे, तो साथ चलूंगी।
यह बात अपने दोस्त सूरज को फोन कर बताई। सूरज ने कहा ठीक घर ले आओ। इस पर महिला को विशाल खंड- 2 पानी की टंकी के पास सूरज की झोपड़ी लेकर गया। यहां हम तीनों ने शराब पी, संबंध बनाए। इसके बाद महिला पैसे मांगने लगी, जबकि रुपयों की कोई बात नहीं हुई थी। महिला ने रुपए नहीं देने पर हंगामा शुरू कर दिया। आस-पास पॉश रिहायशी इलाका होने के कारण हम लोगों को गुस्सा आ गया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″हत्या का मुख्य आरोपी कानपुर देवेन्द्र का रहने वाला है, लखनऊ में रहकर ई-रिक्शा चलाता है। जबकि उसका दोस्त सूरज गोमती नगर के विशालखंड-2 में झोपड़ी डालकर कपड़े प्रेस करने का काम करता है।div
divdiv
तखत से लगा सिर, बेहोश हुई
गुस्से में हम दोनों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर पीछे रखे तखत में लड़ गया। वह बेहोश हो गई। काफी देर तक वह नहीं उठी, तो हम लोग डर गए। हम दोनों ने रात गहराने का इंतजार किया। रात करीब 3 बजे उसे हिलाकर देखा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। हम दोनों ने बेहोश महिला को ई-रिक्शा में डाला और विशाल खंड-2 में एक मकान के पास दीवार से सटा कर बैठा दिया। उसके बाद फरार हो गए।
होश आने पर घर चली जाने की थी उम्मीद
देवेंद्र ने बताया- हम दोनों शराब के नशे में थे। ई-रिक्शा में महिला को डालकर 200 मीटर दूर एक जगह बैठा दिया था। उम्मीद थी जब होश आएगा तब वह घर चली जाएगी। हालांकि सुबह उसकी मौत की खबर से हम लोग घबराकर फरार गए।





