लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास से फ्रॉड युवक पकड़ा गया। नोएडा का रहने वाला दशरथ पाल सिंह खुद को दिल्ली ?

Date:

लखनऊ में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास से फ्रॉड युवक पकड़ा गया। नोएडा का रहने वाला दशरथ पाल सिंह खुद को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का प्रतिनिधि बताकर डिप्टी सीएम से मिलने पहुंचा था। सतर्कता टीम ने उसके व्यवहार और दस्तावेजों पर संदेह होने पर तुरंत जांच की और फर्जीवाड़े की पुष्टि होते ही उसे हिरासत में ले लिया।

सूचना मिलते ही गौतमपल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि दशरथ पाल सिंह जनता से ठगी और राजनीतिक चेहरों के नाम पर फ्रॉड करने का आदी है। पुलिस के अनुसार, वह नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ और लखनऊ समेत कई जिलों में लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी कर चुका है।

सफेद जैकेट और कुर्ते में आरोपी दशरथ पाल सिंह डिप्टी सीएम केशव के आवास पहुंचा।
सफेद जैकेट और कुर्ते में आरोपी दशरथ पाल सिंह डिप्टी सीएम केशव के आवास पहुंचा।
सतर्कता टीम ने उसके व्यवहार और दस्तावेजों पर संदेह होने पर तुरंत जांच की और फर्जीवाड़े की पुष्टि होते ही उसे हिरासत में ले लिया।
सतर्कता टीम ने उसके व्यवहार और दस्तावेजों पर संदेह होने पर तुरंत जांच की और फर्जीवाड़े की पुष्टि होते ही उसे हिरासत में ले लिया।

डिप्टी सीएम ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष को दी सूचना

डिप्टी सीएम मौर्य ने घटना की जानकारी तुरंत दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को दी और पूरे प्रकरण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसके नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दशरथ नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ और लखनऊ समेत कई जिलों में लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी कर चुका है।
पुलिस के अनुसार, दशरथ नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ और लखनऊ समेत कई जिलों में लोगों को झांसा देकर धोखाधड़ी कर चुका है।

पुलिस प्राथमिकता से जांच कर रही

पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल और डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पता लगाया जा सके कि वह किसी बड़े गिरोह से जुड़ा है या नहीं। प्रशासन ने इसे सुरक्षा और ठगी से जुड़े गंभीर मामले के रूप में लेते हुए जांच को प्राथमिकता पर रखा है।

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के सचिव की तरफ से डीसीपी दिल्ली पुलिस को दशरथ के खिलाफ तहरीर दी गई है।
दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के सचिव की तरफ से डीसीपी दिल्ली पुलिस को दशरथ के खिलाफ तहरीर दी गई है।

दिल्ली में भी दर्ज हुई FIR

दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के सचिव की तरफ से डीसीपी दिल्ली पुलिस को दशरथ के खिलाफ तहरीर दी गई है। इसी आधार पर डिप्टी सीएम केशव के निजी सचिव के द्वारा गौतम पल्ली थाने में तहरीर दी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

एक साल से नियुक्ति पत्र का इंतजार कर रहे होम्योपैथी डॉक्टर।

लखनऊ। प्रदेश के होम्योपैथी विभाग में चयनित 68 चिकित्सकों...

भीषण सड़क हादसे में बाइक चालक भी झुलसा,, हुई मौत परिजनों में मचा कोहराम‌

मिहींपुरवा बहराइच -नानपारा लखीमपुर हाईवे के दिक्षित ढाबा से...