Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में शादी की तैयारियों में लगे सिपाही ने अचानक सुसाइड कर लिया। शुक्रवार को पूरा दिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो ?

December 13, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″div
div

लखनऊ में शादी की तैयारियों में लगे सिपाही ने अचानक सुसाइड कर लिया। शुक्रवार को पूरा दिन जब उसने फोन नहीं उठाया तो मां-बाप ने उसके रूममेट को फोन किया। रूममेट ने कमरे पर जाकर देखा तो सिपाही का शव फंदे से लटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। आलमबाग पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। घटना आलमबाग थाना क्षेत्र के बरहा कॉलोनी में हुई।

div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

मृतक की पहचान आलमबाग थाने में तैनात सिपाही बाल कृष्ण के रूप में हुई है। बालकृष्ण साथी सिपाही विनोद के साथ भीमनगर स्थित बरहा कॉलोनी में किराए के कमरे में रहता था। विनोद ने बताया- बालकृष्ण की फरवरी में शादी होनी थी।

div class=”f3e032cb “यह तस्वीर बालकृष्ण की है। रूम मेट विनोद ने बताया- बालकृष्ण की फरवरी में शादी होनी थी।div
div class=”f46ba790″यह तस्वीर बालकृष्ण की है। रूम मेट विनोद ने बताया- बालकृष्ण की फरवरी में शादी होनी थी।div
divdiv

दरवाजा अंदर से बंद, फंदे पर लटका मिला शव

शुक्रवार को बालकृष्ण की नाइट ड्यूटी थी, इसलिए वह कमरे पर था। बालकृष्ण के मां-बाप दोपहर से कॉल कर रहे थे, लेकिन मोबाइल बंद था। इसपर उन्होंने मुझे फोन किया।

रात करीब 8 बजे ड्यूटी खत्म कर कमरे पर पहुंचा तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने के बाद भी बालकृष्ण ने दरवाजा नहीं खोला तो धक्का देकर कमरा खोला। अंदर रस्सी के सहारे पंखे से बालकृष्ण का शव लटका था। इस पर आलमबाग थाने में सहकर्मियों को सूचना दी।

div class=”f3e032cb “बालकृष्ण का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।div
div class=”f46ba790″बालकृष्ण का शव रस्सी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला।div
divdiv

फोरेंसिक टीम ने मोबाइल जब्त किया

सूचना मिलते ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक सिपाही का मोबाइल फोन और अन्य समान जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है। मकान राकेश कुमार सिंह का है। उन्होंने दो मंजिला घर को किराए पर उठा रखा है।

2023 में आलमबाग थाने में हुई तैनाती

इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र सरोज ने बताया- सिपाही बालकृष्ण की आलमबाग थाने में 2023 में तैनाती हुई। इससे पहले वह गोमतीनगर थाने में तैनात था। पुलिस को उसके कमरे से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

div class=”f3e032cb “आलमबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।div
div class=”f46ba790″आलमबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।div
divdiv

साथी बोले- मिलनसार स्वभाव का था

साथियों ने बताया कि बालकृष्ण बेहद मिलनसार स्वभाव का था। कभी किसी से तेज आवाज में बात नहीं करता था। रोज ही परिवारजनों से बात करता था। शादी को लेकर योजना बना रहा था। कैसे, कहां, क्या खरीदना है, इसकी तैयारियां कर रहा था।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें