
पुलिस ने सुबह जनेश्वर मिश्र पार्क गेट नंबर 2 पर वाहनों की चेकिंग की। इंस्पेक्टर सुधीर अवस्थी ने बताया- वाहन चालकों ने अलग-अलग बहाने बनाए। किसी ने घर पर हेलमेट छूट जाने की बात कही तो किसी ने कहा कि जल्दबाजी में हेलमेट लेना भूल गए।
इसमें बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग रहे जो बिना नंबर प्लेट के गाड़ी दौड़ा रहे थे। पुलिस ने ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी गाड़ियों को सीज किया।


सड़क पर शराब पीने वालों को पकड़ा
पुलिस कमिश्नर अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने बताया- सड़क पर शराब पीने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। सभी जोनों में पुलिस टीमें देर रात तक फील्ड में सक्रिय रहीं। उत्तरी जोन में 757 व्यक्तियों में से 394 पर, दक्षिणी जोन में 977 में से 347 पर, पूर्वी जोन में 880 में से 336 पर, पश्चिमी जोन में 1643 में से 689 पर और मध्य जोन में 1019 में से 595 व्यक्तियों पर कार्रवाई की गई।

सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन दंडनीय अपराध
पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन दंडनीय अपराध है। शहर की शांति भंग करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षित और अनुशासित माहौल बनाने के लिए शहर में ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

