div class=”a88a1c42″
div
div class=”f3e032cb”

div
div class=”f46ba790″div
div class=”fe1b7d06″div
लखनऊ में शीतलहर (कोल्डवेव) शुरू हो गई है। कोहरा खूब पड़ रहा है। आज कोहरे में रिमझिम बारिश जैसी बूंदें महसूस की गईं। कोहरे के कारण विजिबिलिटी सिर्फ 100 मीटर रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे बेहद अहम हैं। अगले दो दिन अति घने कोहरा पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों की सलाह है कि ऐसी स्थिति में जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें क्योंकि ठंड और गलन ज्यादा रहेगी।
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से 7.5 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 97 फीसदी रहा। न्यूनतम आर्द्रता 78 फीसदी रही। वहीं, लखनऊ में सुबह के समय में 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत AQI 158 दर्ज किया गया।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ में सुबह कोहरे के साथ रिमझिम बारिश जैसी बूंदें महसूस की गईं।div
divdiv
अति शीतलहर जैसे हालात
मौसम विभाग ने लखनऊ में सीवियर कोल्ड डे के हालात घोषित कर दिए हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने पर जब अधिकतम तापमान का सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरने पर कोल्ड डे की स्थिति होती है। अधिकतम तापमान का सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस नीचे पर सीवर कोल्ड डे की स्थिति होती है।लखनऊ में अधिकतम तापमान से 7.5 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।
div class=”f3e032cb “
div class=”f46ba790″लखनऊ में शाम होते ही धुंध और कोहरा बढ़ रहा है। यह तस्वीर शुक्रवार शाम की है।div
divdiv
2 दिन तक शीतलहर बनी रहेगी
लखनऊ में मौसम विभाग ने घना से बहुत घना कोहरा पड़ने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ था। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में भारी उतार-चढ़ाव के साथ प्रदेश के कई हिस्सों में यह सामान्य से नीचे चला गया, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। आगामी अगले 2 दिनों तक ऐसा मौसम जारी रहने की सम्भावना है। इसके परिणामस्वरूप प्रदेश के कई हिस्सों में घना से अत्यन्त घना कोहरा छाए रहने तथा शीत से अत्यधिक शीत दिवस की स्थिति होने की संभावना है।




