Skip to content
September 24, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

लखनऊ में 13 हजार की घूस लेते दरोगा गिरफ्तार:सीज कार छुड़ाने की एवज में मांगी थी रिश्वत, ACB टीम ने दौड़ाकर पकड़ा

December 21, 2025 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″लखनऊ में शनिवार को एक दरोगा को 13 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। लखनऊ की एंटी करप्शन टीम के पहुंचते ही दरोगा ने भागने की कोशिश की। इस पर टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन टीम दरोगा को घसीटते हुए गाड़ी तक ले गई। दरोगा ने सीज कार की रिलीज के लिए न्यायालय में रिपोर्ट लगाने की एवज में ₹13000 घूस मांगी थी। गिरफ्तार दरोगा PGI थाने की वृंदावन कॉलोनी चौकी में तैनात है।

div class=”f3e032cb “ACB टीम आरोपी दरोगा अमर प्रजापति को गोसाईगंज थाने में ले गई है। यहां आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।div
div class=”f46ba790″ACB टीम आरोपी दरोगा अमर प्रजापति को गोसाईगंज थाने में ले गई है। यहां आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।div
divdiv

अयोध्या में इनायत नगर के रहने वाले शशांक कुमार की कार लखनऊ में PGI थाना पुलिस ने सीज कर दी थी। शशांक ने कार छुड़ाने के लिए न्यायालय में अपील की थी। PGI थाने से न्यायालय ने रिलीज रिपोर्ट तलब की थी। मामले की जांच PGI थाने के तहत वृंदावन चौकी में तैनात दरोगा अमर कुमार कर रहे थे। आरोप है कि दरोगा ने न्यायालय में रिपोर्ट लगाने की एवज में ₹13000 की घूस मांगी थी।

शशांक कुमार ने रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग में कर दी। इस पर एंटी करप्शन विभाग ने दरोगा को पकड़ने के लिए योजना तैयार की। एंटी करप्शन टीम वृंदावन चौकी पहुंची। शशांक को केमिकल लगे नोटों की गड्डी देकर चौकी के अंदर भेजा। टीम बाहर सिग्नल का इंतजार करती रही। इस दौरान अमर शशांक से बात करते हुए चौकी के बाहर आया।

div class=”f3e032cb “दरोगा ने न्यायालय में रिपोर्ट लगाने की एवज में ₹13000 की घूस मांगी थी।div
div class=”f46ba790″दरोगा ने न्यायालय में रिपोर्ट लगाने की एवज में ₹13000 की घूस मांगी थी।div
divdiv

शशांक ने जैसे ही चौकी के पास दरोगा को 13 हजार रुपए दिए, एंटी करप्शन टीम ने उसे दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद दरोगा को चौकी ले जाया गया। हाथ पानी के जग में डलवाए गए। जिससे पानी का रंग लाल हो गया। इसके बाद टीम उसे लेकर गोसाईगंज थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

गाजियाबाद में महिला दरोगा-हेड कॉन्स्टेबल को पकड़ा

इससे पहले ACB टीम ने गाजियाबाद में एक महिला दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद एंटी करप्शन टीम महिला दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल को घसीटते हुए गाड़ी तक ले गई।

इन लोगों ने दहेज उत्पीड़न के एक मामले में चार्जशीट से 2 व्यक्तियों के नाम हटाने के लिए 2 लाख रुपए मांगे थे। हेड कॉन्स्टेबल का मुरादनगर थाने में एकतरफा सिक्का चलता है। वहीं, महिला दरोगा पिंक बूथ की प्रभारी है। मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र का था।

div class=”f3e032cb “एंटी करप्शन की टीम महिला दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गई।div
div class=”f46ba790″एंटी करप्शन की टीम महिला दरोगा और हेड कॉन्स्टेबल घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ले गई।div
divdiv

हापुड़ जिले के खड़खड़ी गांव में रजनीश त्यागी रहता है। उसके खिलाफ 12 अक्टूबर को मुरादनगर थाने में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले की जांच पिंक बूथ प्रभारी महिला दरोगा प्रिया सिंह कर रही थी।

आरोप है कि दरोगा प्रिया सिंह, रजनीश त्यागी से उसकी मां कुसुम त्यागी और पिता संजीव त्यागी का नाम चार्जशीट से हटाने के लिए दो लाख रुपए की मांग कर रही थी।

रिश्वत के पैसों को लेकर हेड कॉन्स्टेबल शाहिद अली डील कर रहा था। बताया जा रहा है, पैसे न देने पर आरोपियों को जेल भेजने की धमकी भी दी जा रही थी। काफी बातचीत के बाद 50 हजार रुपए में सौदा तय हुआ था।

div class=”f3e032cb “थाने में लाने के दौरान महिला दरोगा प्रिया सिंह पूरे समय मास्क लगाए रही।div
div class=”f46ba790″थाने में लाने के दौरान महिला दरोगा प्रिया सिंह पूरे समय मास्क लगाए रही।div
divdiv

मोदी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई

इसी बीच, रजनीश त्यागी ने 50 हजार की रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग में कर दी। इस पर एंटी करप्शन विभाग ने दरोगा और सिपाही को पकड़ने के लिए योजना तैयार की। एंटी करप्शन टीम के प्रभारी कृष्णापाल सिंह अपनी टीम के साथ मुरादनगर थाने पहुंचे। उन्होंने रजनीश त्यागी को केमिकल लगे नोटों की गड्डी दी।

इसके बाद रजनीश त्यागी मुरादनगर थाने पहुंचा। जैसे ही उसने दरोगा प्रिया सिंह और सिपाही शाहिद को 50 हजार रुपए दिए, एंटी करप्शन टीम ने दोनों को दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद दरोगा और सिपाही के हाथ पानी के जग में डलवाए गए। जिससे पानी का रंग लाल हो गया। इसके बाद टीम दोनों को लेकर मोदीनगर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई।

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें