
मिहींपुरवा बहराइच -मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नानपारा लखीमपुर हाईवे चेहल्लुम ढाबा के निकट जंगल मार्ग पर एक युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जिला खीरी लखीमपुर निवासी आदर्श यादव पुत्र राम किशोर यादव उम्र लगभग 27 वर्ष जो आपूर्ति विभाग पयागपुर में सहयोगी के रूप में कार्य करते थे,, बुधवार को आदर्श अपनी बाइक से लखीमपुर जा रहे थे रात लगभग 10:30 बजे नानपारा लखीमपुर हाईवे पर स्थित चेहल्लुम ढाबा से थोड़ा आगे जंगल मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल होकर मार्ग में पड़ा था । घटना की जानकारी राहगीरों द्वारा मोतीपुर पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची मोतीपुर पुलिस ने तत्काल उसे सीएचसी मोतीपुर में लाकर भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोतीपुर पुलिस द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई। गुरुवार की सुबह मोतीपुर पुलिस द्वारा पंचायत नामा की कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया गया है। वैसे आदर्श मूल रूप से मैलानी कस्बे के निवासी हैं। वर्तमान में काफी समय से अपने भाई अमित यादव के साथ ही लखीमपुर में रहते हैं।

