लखनऊ नगर निगम का समिट बिल्डिंग में छापा:ब्लैक ब्रयू हाउस बार सील, बिना ट्रेड लाइसेंस के चला रहे थे ?
इस पर निगम टीम ने मंगलवार को सीलिंग की कार्रवाई की है। अधिकारियों ने स्टाफ-कर्मचारियों को बार से बाहर निकाला, इसके बाद सीलिंग की कार्रवाई की गई।



किंग क्लब हाउस को भी सील किया
वहीं, नगर निगम ने किंग क्लब हाउस को भी सील किया है। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस नहीं जमा करने पर यह कार्रवाई की गई है। कई बार नोटिस भी दी जा चुकी है। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए करीब 55 हजार रुपए लगते हैं। नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर सख्ती बरती जा रही है। मौके पर दोनों बार पर ताला मार दिया गया है।









