लखनऊ में दरोगा ने बवाल काटा, DCP से बोला-देख लूंगा:बैरिकेडिंग पर कार चढ़ाई, सिपाहियों पर चिल्लाया बाराबंकी में तैनाती

Date:

लखनऊ में आधी रात न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान एक दरोगा ने जमकर बवाल काटा। नशे में धुत दरोगा कार से हजरतगंज चौराहे पहुंचा। रास्ते में बैरिकेड्स देखकर बौखला गया। दरोगा ने आव देखा न ताव, कार बैरिकेड्स पर चढ़ा दी। मौके पर मौजूद सिपाही भागकर आए। दरोगा को कार से उतारा।

दरोगा चिल्लाता रहा। सिपाहियों से बहस करता रहा। हालात काबू से बाहर होते देख DCP ट्रैफिक को बुलाया गया। उन्होंने दरोगा से सवाल किया तो उन पर ही चिल्ला उठा। बोला- तुम्हें देख लूंगा। काफी देर तक चौराहे पर बवाल होता रहा।

बाद में डीसीपी कमलेश दीक्षित ने अपनी पहचान बताई तो दरोगा माफी मांगने लगा। गिड़गिड़ाने लगा। हालांकि, नाराज DCP ने उसे कोतवाली भेज दिया। आरोपी की पहचान अमित जायसवाल के रूप में हुई है। फिलहाल उसकी तैनाती बाराबंकी पुलिस लाइन में है।

दरअसल, न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस जगह-जगह बैरिकेडिंग कर रखी थी। ताकि, ट्रैफिक कंट्रोल किया जा सके और लोगों के जश्न में खलल न पड़े।

दरोगा बुरी तरह नशे में था। वह पुलिसवालों की बात मानने को तैयार नहीं था।
दरोगा बुरी तरह नशे में था। वह पुलिसवालों की बात मानने को तैयार नहीं था।
दरोगा बैरिकेडिंग के बावजूद वहां से निकलना चाहता था। पुलिस से बहस के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
दरोगा बैरिकेडिंग के बावजूद वहां से निकलना चाहता था। पुलिस से बहस के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस ने दरोगा की कार की तलाशी ली तो अंदर शराब की बोतलें पड़ी मिलीं।
पुलिस ने दरोगा की कार की तलाशी ली तो अंदर शराब की बोतलें पड़ी मिलीं।

अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला 

  1. ट्रैफिक डायवर्जन से नाराज था दरोगा: न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए हजरतगंज चौराहे पर सख्त ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया था। बुधवार देर रात करीब 12:30 बजे दरोगा नशे की हालत में कार चलाते हुए हजरतगंज चौराहे पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने कार को दूसरी दिशा में ले जाने को कहा।
  2. पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी: इस पर सिविल ड्रेस में कार ड्राइवर दरोगा आगबबूला हो गया। उसने शीशा खोलकर वर्दी में तैनात पुलिसकर्मियों से अभद्रता शुरू कर दी। धमकी देने लगा7 दरोगा ने जानबूझकर कार आगे बढ़ा दी। ड्यूटी पर तैनात दरोगा सीआई आशुतोष त्रिपाठी बाल-बाल बचे।
  3. दरोगा कार लेकर महानगर की ओर भागने लगा: अचानक हुई इस घटना से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों में अफरातफरी मच गई। दरोगा कार लेकर महानगर की ओर भागने लगा। आगे तैनात पुलिस बल ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने कार सीधे बैरिकेडिंग पर चढ़ा दी।
  4. काफी बहस के बाद पुलिसकर्मियों ने हालात काबू किए: पुलिस ने ड्राइवर को नीचे उतारा। पता चला कि वो दरोगा है। उसने अपनी गलती मानने की बजाय बहस करनी शुरू कर दी। मौके पर आए ट्रैफिक डीसीपी से भी ऊंची आवाज में बात की। बड़ी मुश्किल से पुलिसकर्मियों ने दरोगा को काबू किया।
कुछ इस तरह से बैरिकेडिंग पर धक्का मारकर कार से ही हटाने की कोशिश की।
कुछ इस तरह से बैरिकेडिंग पर धक्का मारकर कार से ही हटाने की कोशिश की।

डीसीपी का परिचय दिया तो गिड़गिड़ाने लगा

हंगामे के बाद जब आरोपी दरोगा को एहसास हुआ कि उसने DCP से बदतमीजी की तो कहानी ही पलट गई। नशे में धुत दरोगा के होश उड़ गए। कुछ देर पहले तक रौब झाड़ रहा दरोगा हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा। खुद को बचाने की कोशिश करता नजर आया।

हालांकि, पुलिस ने माफी को दरकिनार करते हुए आरोपी दरोगा को घसीटते हुए जीप में बैठाया और हजरतगंज कोतवाली ले गई। चूंकि, घटना हजरतगंज के मुख्य चौराहे पर हुई, इस वजह से मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई।

दरोगा डीसीपी को हाथ जोड़ने लगा। डीसीपी ने डांट लगाते हुए उसे कोतवाली ले जाने को कहा।
दरोगा डीसीपी को हाथ जोड़ने लगा। डीसीपी ने डांट लगाते हुए उसे कोतवाली ले जाने को कहा।

माफी नहीं आई काम, पुलिस ने कोतवाली पहुंचाया

नए साल की पहली ही रात पुलिस विभाग के ही अधिकारी की इस शर्मनाक हरकत से महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई है। आरोपी दरोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related