Skip to content
September 25, 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मां को गालियां दीं, लेकिन मैं उन्हें माफ करता हूं… जंतर-मंतर प्रदर्शन पर पीएम मोदी की देश से बड़ी अपील, राष्ट्रपति ने पेपर लीक कानून संशोधन को दी मंजूरी, राज्यों में फास्ट ट्रैक अदालतों का रास्ता साफ *RBI का नया नियम : अब बैंकों को अपनी सभी शाखाओं में जमा पर देना होगा एकसमान ब्याज, चाहे सरकारी हो या प्राइवेट… अब चढ़ावा आठ सदस्यीय निगरानी टीम के हवाले, नई व्यवस्था 25 जुलाई से लागू विदिशा ट्रस्ट ने ‘वाइब्रेंट विदिशा’ के 15वें संस्करण का आयोजन किया; लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र स्थित हुसड़िया चौराहे के पास एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल कम डालने के आरोप को लेकर विवाद हिंसक हो गया। बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र में मोहर्रम का जुलूस देख रहे एक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला किया गया। विश्व योग दिवस पर प्रेरणा वाटिका पार्क में हुआ भव्य योग कार्यक्रम।
अंतराष्ट्रीय

बहराइच में 9वें भेड़िए को वन विभाग ने मार गिराया:​​​​​​​आबादी की ओर बढ़ते ही वन टीम ने भेड़िये को गोली मार दी, सीएम के साफ निर्देश

January 2, 2026 · admin · 1 मिनट पढ़ें

div class=”a88a1c42″

div
div class=”f3e032cb” div class=”a330ff56″बहराइच जिले में आदमखोर भेड़ियों के आतंक के बीच गुरुवार देर शाम वन विभाग को एक और बड़ी सफलता मिली। कैसरगंज वन रेंज में गश्त के दौरान वन विभाग की टीम ने 9वें भेड़िए को मार गिराया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भेड़िया जैसे ही आबादी की ओर बढ़ा, वन विभाग के शार्प शूटर ने उसे गोली मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।div
div
div class=” cf559a0e b06c8b9b ”
div id=”Ad–28928716–Bhaskar–Article–M.DAB_AS_MID_300x250″ class=”fbad50ce”div
div

गुरुवार शाम रेंजर ओंकार यादव अपनी टीम के साथ कैसरगंज वन रेंज के भिरगू पुरवा गांव के पास नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान झाड़ियों के बीच एक भेड़िया दिखाई दिया। टीम ने पहले उसे घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भेड़िया अचानक गांव की दिशा में बढ़ने लगा। हालात की गंभीरता को देखते हुए शूटर को अलर्ट किया गया और तत्काल गोली चलाने का फैसला लिया गया।

वन अधिकारियों के मुताबिक, अगर भेड़िया गांव में घुस जाता तो जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका थी।

11 मासूमों सहित 13 लोगों की जान ले चुका है आतंक

कैसरगंज और आसपास के इलाकों में सितंबर से दिसंबर के बीच आदमखोर भेड़ियों के हमलों ने पूरे जिले को दहशत में डाल दिया था। इन हमलों में अब तक 11 मासूम बच्चों समेत कुल 13 लोगों की मौत हो चुकी है। गांवों में शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जाता था, लोग बच्चों को घर से बाहर नहीं निकलने दे रहे थे। लगातार हो रही मौतों के बाद मामला शासन स्तर तक पहुंचा।

div class=”f3e032cb “div
div class=”f46ba790″div

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद तेज हुआ अभियान

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि अगर भेड़िए पकड़ में न आएं और आबादी के लिए खतरा बनें, तो उन्हें शूट किया जाए। इसके बाद वन विभाग ने शार्प शूटरों के साथ विशेष अभियान शुरू किया। ड्रोन, कैमरा ट्रैप और गश्ती टीमों के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है। इस अभियान के तहत अब तक कुल 9 आदमखोर भेड़ियों को मारा जा चुका है।

शुक्रवार को होगा पोस्टमॉर्टम

प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) सुंदरेशा ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भेड़िया आबादी की ओर जा रहा था, इसलिए उसे गोली मारनी पड़ी। भेड़िए का शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, ताकि यह पुष्टि हो सके कि वह आदमखोर झुंड का ही हिस्सा था या नहीं। उन्होंने कहा कि इलाके में अभी भी सतर्कता बरती जा रही है और जब तक खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता, अभियान जारी रहेगा।

गांवों में राहत, लेकिन डर अभी बाकी

9वें भेड़िए के मारे जाने के बाद गांवों में कुछ हद तक राहत जरूर है, लेकिन लोगों का कहना है कि जब तक आखिरी भेड़िया पकड़ा या मारा नहीं जाता, तब तक चैन नहीं मिलेगा। वन विभाग का दावा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है, फिर भी टीमें लगातार इलाके में गश्त कर रही हैं।

 

सीनियर पत्रकार मदन परवाल

शेयर करें:

संबंधित खबरें

और खबरें