व्यापार संघ नेपालगंज ने प्रदेश मंत्री को सौंपा ज्ञापन।

Date:

रुपईडीहा। नेपालगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने तस्करी पर नियंत्रण के लिए लुम्बिनी प्रदेश के मंत्री आदेश अग्रवाल को गुरुवार की शाम 5 बजे सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा है।
ज्ञापन पत्र में कहा गया है कि जिस प्रकार रुपईडीहा में एसएसबी परिचय पत्र देखकर व सामान की जांच कर नेपालगंज जाने देती है। इसी प्रकार जमुनहा में भी ऐसी ही व्यवस्था की जाए।

इससे तस्करी पर अंकुश लगेगा। जमुनहा में सशस्त्र पुलिस की अस्थायी चौकी की स्थापना की जाए। पैडल रिक्शों को भी नेपाल प्रवेश करने से रोका जाए। ज्ञापन पत्र में यह भी कहा गया है कि नेपाल सरकार कर माओवादी द्वंद के दौरान बंद की गई साई गांव, भंगोटना, खड़ैचा, उढ़रापुर, भगवानपुर, नरैनापुर व सुईया बघौड़ा छोटे कस्टम कार्यालय को पुनः संचालित किया जाए।

ज्ञापन पत्र में यह भी कहा गया है कि नेपाली जांच चौकी जमुनहा पर स्कैनर कैमरे स्थापित किये जायें। कस्टम कार्यालय नेपालगंज का राजस्व निरंतर गिरता जा रहा है। इसलिए अवैध आयात निर्यात मे संलग्न पुलिस, प्रशासन व भंसार कर्मियों पर कार्यवाही की जाए।

ज्ञापन पत्र प्राप्त करने के पश्चात लुम्बिनी प्रदेश सरकार के आंतरिक मामले व कानून मंत्री आदेश अग्रवाल ने कहा कि तस्करी रोकने में असक्षम पुलिस कर्मियों पर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मैं बार बार पुलिस व प्रशासन के उच्चधिकारियों को बार बार चेतावनी देता आ रहा हूं। परंतु फिर मैं आदेश करूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं संघीय सरकार व गृह मंत्रालय के आईजीपी से भी बात करूंगा।

लुम्बिनी प्रदेश सदस्य मीना कुमारी श्रेष्ठ, संघ के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ व नंदलाल वैश्य ने भी कहा कि बार्डर पर कड़ाई न होने के कारण नेपालगंज का व्यापार धराशायी हो गया है। इसी प्रकार संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया लाल टंडन, सतीश चंद्र अग्रवाल, कृष्ण प्रसाद श्रेष्ठ व नंदलाल वैश्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया।

नीरज कुमार बरनवाल रुपईडीहा
3/1/2026

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related