Uplive News

UPLive News is a trusted Hindi digital news platform delivering fast, accurate, and unbiased coverage of breaking news, politics, business, sports, entertainment, technology, lifestyle, education, and local updates from Uttar Pradesh, India, and around the world. Our mission is to provide factual journalism through text, photos, and videos while keeping readers informed with reliable and timely news.

अंतराष्ट्रीय

बकरी पालन केंद्र में घुसा तेंदुआ, लगभग एक दर्जन से अधिक बकरियों को बनाया शिकार।

By admin · January 7, 2026 · 1 min read

मिहींपुरवा बहराइच -बहराइच में लगातार जंगली जानवरों का आतंक को बढ़ता जा रहा है। कतरनियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली रेंज के सुजौली गांव के बाहर स्थित एक बकरी पालन केंद्र में अचानक घुसे तेंदुए ने लगभग एक दर्जन से ज्यादा बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। जबकि आधा दर्जन बकरियां गंभीर रूप से घायल है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम जांच में जुटी,, वन कर्मियों के मुताबिक आज ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाएगा।

कतर्नियाघाट के सुजौली रेंज के सुजौली गांव के बाहर स्थित मनीष मौर्य के बकरी पालन केंद्र में सुबह 3:00 बजे के आसपास एक तेंदुआ घुस गया। इस दौरान तेंदुए ने बकरी पालन केंद्र में मौजूद लगभग एक दर्जन से अधिक बकरियों को मार दिया। जबकि तेंदुए के हमले में करीब आधा दर्जन से ज्यादा बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक जब सुबह वो बकरी पालन केंद्र के पास पहुंचे तो तेंदुआ उसी के अंदर घुसा हुआ था। ग्रामीणों को देखकर तेदुआ भाग गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे वन दरोगा अनिल कुमार पटेल, वन कर्मी अजय सिंह ,वाचर विकास राजपूत बेफई और सूरज शुक्ला ने बताया कि तेंदुए के हमले में करीब एक दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हुई है। घटना के सूचना पशु चिकित्सा अधिकारी विपिन बिहारी को दे दी गई है। पशु चिकित्साधिकारी के द्वारा मरी हुई बकरियों का पोस्टमार्टम किया जाएगा। उसके बाद यथासंभव मुआवजा देने की प्रक्रिया भी की जाएगी। तेंदुए के हमले की सूचना पाकर मौके पर ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता पर पहुंचे और वन कर्मियों से पिंजरा लगाने का अनुरोध किया है।

और खबरें