
लखनऊ के गोमती नगर थाना क्षेत्र में एसीपी ऑफिस के पास गोमती नदी में युवक-युवती के शव उतराते मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह गोमती नदी में शव उतराने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से बाहर निकाला तो एक युवक और एक युवती निकले। युवती नीली जींस और काला टॉप पहनी है, जिसकी उम्र 22 साल के करीब है।
नहीं हो सकी पहचान
वहीं लड़का नीली जींस और शर्ट पहना हुआ है, उम्र करीब 30 साल है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। इंस्पेक्टर गोमती नगर ब्रजेश चंद्र तिवारी ने बताया दोनों की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। आसपास के थानों में गुमशुदगी देखी जा रही है।

